Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Mahakaleshwar Temple: महाकाल मंदिर के गर्भगृह में संत-पुजारी की एंट्री पर बैन, सिर्फ दर्शन की अनुमति
  • मध्य प्रदेश

Mahakaleshwar Temple: महाकाल मंदिर के गर्भगृह में संत-पुजारी की एंट्री पर बैन, सिर्फ दर्शन की अनुमति

Narendra Singh October 26, 2025

mahakal temple sant pujari banned: महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में संत और पुजारी के बीच हुए विवाद के बाद मंदिर समिति ने शनिवार को बड़ा निर्णय लिया है। मंदिर समिति की बैठक मंदिर के कंट्रोल रूम में हुई, जिसमें दोनों पक्षों को 15 दिन के लिए गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंधित कर दिया गया। हालांकि इस दौरान दोनों को सामान्य दर्शनार्थियों की तरह दर्शन करने की अनुमति दी गई है। मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने इस फैसले की पुष्टि की।

महाकालेश्वर मंदिर की गरिमा पर ध्यान

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल का धाम लाखों करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का खास केंद्र है. जिस दौरान पुजारी और संत गर्भ गृह में भिड़े उस समय कई दर्शनार्थी यह दृश्य देख रहे थे. मंदिर की गरिमा को ध्यान में रखते हुए प्रशासक का कहना है कि “यह निर्णय इसलिए लिया गया है कि आगे से कोई ऐसा न करे.

संत-पुजारी के बीच हुई थी हाथापाई

पूरा विवाद बीते बुधवार को महाकाल मंदिर के पुजारी महेश शर्मा और शहर के भर्तहरि गुफा के नाथ सम्प्रदाय के संत महावीर नाथ के बीच गर्भगृह में हुआ था. दोनों के बीच हाथापाई हुई और एक-दूसरे को अपशब्द भी कहे. यह पूरा वाकया वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था.

ये थी विवाद की वजह

घटनाक्रम ऐसा था कि शहर के भर्तहरि गुफा के संत महावीर नाथ व उनके साथ उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से आए संत शंकर नाथ बाबा महाकाल के दर्शन करने महाकालेश्वर मंदिर आए थे. इस दौरान मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने उन्हें गर्भ गृह में भगवान महाकाल को जल चढ़ाते वक्त पगड़ी, टोपी या गमछा आदि वस्त्र पहन कर आने से मना किया था. पुजारी महेश शर्मा का कहना था कि “पुरुष सिर्फ बनियान में या बगैर बनियान के गर्भ गृह में प्रवेश कर सकता है. जबकि महिलाओं को साड़ी पहनकर गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति है.” महावीर नाथ पुजारी महेश शर्मा की बात पर भड़क उठे. देखते-देखते बहस विवाद में बदल गई, जो बड़ी मुश्किल से शांत हुई.

सीएम तक पहुंचा मामला: mahakal temple sant pujari banned

दोनों पक्ष अधिकारियों को ज्ञापन देने अपने समर्थकों के साथ मंदिर प्रशासक, कलेक्टर, एसपी के पास पहुंचे. पुजारी महेश शर्मा ने तो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी पत्र लिखा. वहीं संतों ने न्याय नहीं मिलने पर मंदिर में ही धुनि रमाने की चेतावनी दे दी थी. मामला गर्माता देख अधिकारियों ने मंदिर समिति के साथ बैठक कर 3 दिन में निर्णय लिया है.

Read More:- बस एक गलती…और पूरी ज़िंदगी पछताना पड़ा, जानिए क्यों रिश्तों को समझना सबसे ज़रूरी है

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: UK NEWS : बाबा केदार की डोली पहुंची ऊखीमठ,डोली पर सोने का मुकुट सजाया
Next: ट्रम्प ने मलेशिया में रेड कार्पेट पर किया डांस: थाईलैंड-कंबोडिया शांति समझौते पर हस्ताक्षर

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.