मशीन में दुपट्टा फंसने से महिला की मौत

Mahakal Temple: मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के अन्न क्षेत्र में एक हादसे में महिला कर्मचारी की मौत हो गई। महिला यहां आलू-प्याज छीलने वाली मशीन पर काम कर रही थी। इसी दौरान मशीन में दुपट्टा फंसने से उसके गले में फंदा कस गया। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
Mahakal Temple: अन्न क्षेत्र में महिला की मौत

हादसा शनिवार सुबह करीब 6 बजे हुआ। महिला की रजनी खत्री आलू छीनने की मशीन पर काम कर रही है तभी उसका दुपट्टा मशीन में फंस गया और उसकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत मशीन बंद की। रजनी के गले से फंदा निकालकर उसे अवंतिका अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
Mahakal Temple: मशीन में आलू डाल रही थी महिला
हादसे की सूचना पाते ही तहसीलदार और एसडीएम ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली. एसडीएम के अनुसार घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी जांचे जाएंगे.
Mahakal Temple: आज महाकाल मंदिर अन्न क्षेत्र बंद रहेगा
हादसे को देखकर अन्न क्षेत्र में काम कर रहे तीन लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के चलते आज महाकाल मंदिर अन्न क्षेत्र को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
Mahakal Temple: परिवार को 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता
एसडीएम गर्ग ने बताया कि रजनी खत्री बीते 7 साल से महाकाल मंदिर में बतौर आउटसोर्स कर्मचारी काम कर रही थी। बीते एक वर्ष से उसकी ड्यूटी अन्न क्षेत्र में खाना बनाने और परोसने में लगी थी। वह पति से अलग रह रही थी। 12 साल का बेटा है।
