Mahakal Mandir online booking: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन व्यवस्था को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है। और दर्शन को अधिक सुलभ, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए मंदिर प्रबंध समिति ने डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया का विस्तार किया। इसको लेकर समिति ने बाबा महाकाल की ‘संध्या आरती’ और ‘शयन आरती’ की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। अब दर्शन के लिए आए लोग ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही बाबा महाकाल के दर्शन कर सकेंगे। श्रद्धालु श्री महाकालेश्वर मंदिर की अधिकृत वेबसाइट https://www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in/ के माध्यम से ही बुकिंग कर सकते हैं।

‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर संचालित
संध्या आरती के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगी और शयन आरती के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से की जा सकेगी। दोनों ही आरतियों के लिए प्रति श्रद्धालु 250 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है। बुकिंग की यह प्रक्रिया पूर्णतः ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर संचालित होगी।
Mahakal Mandir online booking: आरती के दौरान जारी रहेंगे चलित दर्शन
मंदिर प्रबंधन ने यह स्पष्ट किया है कि दोनों आरतियों के निर्धारित समय के दौरान ‘चलित दर्शन’ की व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रहेगी। इससे वे श्रद्धालु जो आरती की बुकिंग नहीं कर पाए हैं, वे भी कतार में चलते हुए सुगमता से बाबा महाकाल के दर्शन लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
Mahakal Mandir online booking: धर्म को लेकर कई फैसले प्रदेश सरकार ले रही है। कई शहरों में प्रवेश द्वार बनाए जा रहे है। तो कई जगहों पर मंदिरों में खास व्यवस्था की जा रही है। आरती की बुकिंग से लोगों को आने में सुविधा होगी। और जनता आसानी से दर्शन कर सकेगी। इस फैसले से महाकाल के भक्तों में काफी खुशी देखने को मिलेगी।
