Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Ujjain: महाकाल दर्शन करने आए युवक की शिप्रा नदी में डूबने से मौत
  • मध्य प्रदेश

Ujjain: महाकाल दर्शन करने आए युवक की शिप्रा नदी में डूबने से मौत

Narendra Singh June 25, 2025

mahakal devotee drowns shipra river ujjain: भोपाल से दोस्तों के साथ पहुंचा था उज्जैन, गहरे पानी में चला गया समीर

mahakal devotee drowns shipra river ujjain: उज्जैन में बुधवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। भोपाल से महाकाल मंदिर के दर्शन के लिए आए 16 वर्षीय युवक की शिप्रा नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान समीर मीणा के रूप में हुई है, जो भोपाल के इमलिया क्षेत्र का निवासी था। वह अपने छह दोस्तों के साथ उज्जैन आया था।

सभी दोस्त महाकाल मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन कर रहे थे। इसी दौरान वे शिप्रा नदी पर स्थित सिद्ध आश्रम के घाट पर पहुंचे, जहां सभी ने डुबकी लगाकर स्नान करना शुरू किया। इसी बीच समीर गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

दोस्तों की चीख-पुकार से मचा हड़कंप

घटना के समय मौजूद समीर के दोस्तों ने जब शोर मचाया तो घाट पर मौजूद लोगों ने तुरंत मां शिप्रा तैराक दल को सूचना दी। दल के सदस्यों — तेजा कहार, पप्पू कहार, दीपक कहार, बड़ा हुकुम कहार, मन्नू कहार, राज कहार, हुकुम ठाकुर, रूपसिंह कहार, माधव सिंधे, दिनेश कहार, जितेंद्र कहार — और होमगार्ड के जवानों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद समीर को नदी से बाहर निकाला गया। उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार में मातम, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव

समीर की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।मां शिप्रा तैराक दल के सचिव संतोष सोलंकी ने पुष्टि करते हुए बताया कि समीर गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबा। घाट पर सुरक्षा के इंतज़ाम पर्याप्त नहीं थे, और यह हादसा इसका एक गंभीर उदाहरण है।

सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

यह घटना न सिर्फ एक दुखद हादसा है, बल्कि घाटों पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल भी खड़े करती है। उज्जैन जैसे धार्मिक स्थल पर सुरक्षा इंतजाम, चेतावनी बोर्ड, जीवन रक्षक जैकेट, और रेस्क्यू स्टाफ की तैनाती कितनी प्रभावी है – इस पर प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है।

Read More :- शिवराज-कैलाश की बंद कमरे में चर्चा, सावित्री ठाकुर बाहर करती रहीं इंतजार

Watch Now :- अब ट्रेन का इंतज़ार बन जाएगा एक शानदार अनुभव!

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs ENG 1st Test: इंग्लैंड ने भारत को 5 विकेट से हराकर सीरीज का किया शानदार आगाज…
Next: Betul rain damage: बैतूल में पहली बारिश में ही सड़कें बेहाल, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान

Related Stories

बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.