Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • मध्य प्रदेश
  • Ujjain: दिल तो महाकाल का, हम तो किरायेदार’, महाकाल की दहलीज पर भक्त को मिला मौक्ष
  • मध्य प्रदेश

Ujjain: दिल तो महाकाल का, हम तो किरायेदार’, महाकाल की दहलीज पर भक्त को मिला मौक्ष

Narendra Singh October 21, 2025

उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार तड़के एक बेहद भावुक कर देने वाली घटना घटी। हर सोमवार की तरह इस बार भी सौरभ राज सोनी नामक श्रद्धालु भस्म आरती में शामिल होने पहुंचे थे, लेकिन इस बार वे भगवान के दर्शन करके लौट नहीं सके। मंदिर के गेट नंबर एक के पास वे अचानक गिर पड़े। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हर सोमवार आते थे बाबा के दर्शन करने

सौरभ राज सोनी (उम्र 47) उज्जैन की पार्श्वनाथ सिटी में रहते थे और फ्रीगंज इलाके में ‘विनायक कैफे’ नाम से चाय की दुकान चलाते थे। वे भगवान महाकाल के प्रति गहरी आस्था रखते थे और हर सोमवार मंदिर पहुंचकर भस्म आरती में शामिल होते थे। यह भक्ति उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन चुकी थी।

पोस्ट
पोस्ट

मौत से पहले WhatsApp स्टेटस ने भावुक किया

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि सौरभ ने अपनी मृत्यु से कुछ घंटे पहले ही व्हाट्सएप स्टेटस पर एक भावुक संदेश लिखा था:“मिट्टी का शरीर है, सांसें सारी उधार हैं, दिल तो महाकाल का है, हम तो किरायेदार हैं।”उनकी इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया है और अब यह स्टेटस उनकी आखिरी याद बन गया है।

मंदिर परिसर में गिरीं सांसें

रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात, दिवाली की रौनक के बीच, जब हजारों श्रद्धालु भस्म आरती में हिस्सा लेने पहुंचे थे, उसी भीड़ में सौरभ भी थे। करीब 1:30 बजे, जैसे ही वे गेट नंबर 1 पर पहुंचे, वे अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सच्चे भक्त को श्रद्धांजलि

सौरभ के मित्र धर्मेंद्र पंड्या ने बताया कि वे सच्चे महाकाल भक्त थे और बिना नागा हर सोमवार को बाबा के दरबार में हाजिरी लगाते थे। सौरभ की मौत से उज्जैन के स्थानीय श्रद्धालुओं और मंदिर के कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई है। लोगों ने उन्हें “भगवान के दरबार में अंतिम सांस लेने वाला भाग्यशाली भक्त” कहकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Read More:- जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलाव

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Govardhan Puja: उज्जैन में सीएम मोहन यादव की गोवर्धन पूजा, गाय के बछड़े का किया दुलार
Next: Bihar cyber crime: चाय की कैटली में करोड़ों का खेल!

Related Stories

इंदौर में सीवर टैंक में दम घुटने से 2 निगमकर्मियों की मौत
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश

इंदौर में सीवर टैंक में दम घुटने से 2 निगमकर्मियों की मौत, अन्दर भरी थी ज़हरीली गैस

Rohan Umak March 2, 2026
MP DA Hike 58%
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन ने शासकीय कर्मचारियों को दिया तोहफा, 58% हुआ महंगाई भत्ता

himani Shrotiya March 2, 2026
सीएम डॉ मोहन यादव ने लिया एक्शन
  • मध्य प्रदेश

क्रिमिनल के साथ बर्थ-डे मनाना TI को पड़ा भारी, CM डॉ मोहन ने किया तत्काल निलंबित

divya mistry March 2, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एक और अधिकारी-कर्मचारी हितैषी निर्णय
  • मुख्यमंत्री निवास में हुआ होलिका का दहन
  • शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • इंदौर में सीवर टैंक में दम घुटने से 2 निगमकर्मियों की मौत, अन्दर भरी थी ज़हरीली गैस
  • CM डॉ. मोहन ने शासकीय कर्मचारियों को दिया तोहफा, 58% हुआ महंगाई भत्ता
  • पालघर में जहरीली गैस लीक, 2600 लोगों को किया शिफ्ट
  • झारखण्ड का देवघर रंगा आस्था के रंग में, 3 दिन मनाई जाएगी होली
  • CM भजनलाल ने आम जनता के साथ मनाई होली, बोले – कार्यकर्ता मेरी ताकत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.