Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • सनातन
  • महाकाल की भस्म आरती में आस्था का सैलाब: बाबा का राजाधिराज स्वरूप में दिव्य श्रृंगार
  • मध्य प्रदेश
  • सनातन

महाकाल की भस्म आरती में आस्था का सैलाब: बाबा का राजाधिराज स्वरूप में दिव्य श्रृंगार

Narendra Singh March 5, 2026

mahakal bhasma aarti: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार तड़के भक्ति और आध्यात्म का अद्भुत दृश्य देखने को मिला. अलसुबह 4 बजे जैसे ही मंदिर के पट खुले, “जय महाकाल” के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा.भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में विशेष पूजन और अभिषेक की परंपराएं निभाई गईं। पंचामृत से अभिषेक के बाद भगवान महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे, जो बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।

बाबा महाकाल
बाबा महाकाल

mahakal bhasma aarti: जलाभिषेक और पंचामृत से अभिषेक

गुरुवार तड़के पुजारियों ने सबसे पहले गर्भगृह में विराजित सभी देव प्रतिमाओं का विधि-विधान से पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया.फिर दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया। प्रथम घंटानाद के साथ “हरि ओम” का उच्चारण करते हुए जल अर्पित किया गया.भक्ति के इस पावन क्षण में मंदिर का वातावरण मंत्रोच्चार और घंटों की ध्वनि से गूंजता रहा.

mahakal bhasma aarti: रजत मुकुट, त्रिपुंड और गुलाब की माला अर्पित

अभिषेक के बाद भगवान महाकाल की कपूर आरती की गई। इसके पश्चात जटाधारी स्वरूप में भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया.रजत चंद्र, भांग, चंदन और गुलाब की माला से उन्हें अलंकृत किया गया। माथे पर त्रिपुंड अर्पित किया गया और रजत मुकुट धारण कराया गया.इसके बाद ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से आच्छादित कर पवित्र भस्म अर्पित की गई।

राजाधिराज स्वरूप में विशेष अलंकरण

भस्म अर्पण के बाद भगवान महाकाल का राजाधिराज स्वरूप में विशेष श्रृंगार किया गया.इस दौरान शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुंडमाला, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पमालाएं अर्पित की गईं। गुलाब के फूलों की खुशबू से पूरा गर्भगृह महक उठा.इसके बाद भगवान को भांग, ड्रायफ्रूट, फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया।भस्म आरती के दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भक्तों ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: इंदौर बना आईटी एक्सपोर्ट का बड़ा सेंटर: कंपनियों ने कमाए 4,326 करोड़
Next: भोपाल के निजी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, पथराव में 3 जवान घायल

Related Stories

bhopal airport udaan yatri cafe 10 rupees tea
  • मध्य प्रदेश

भोपाल एयरपोर्ट यात्रियों को राहत, जल्द मिलेगी 10 रु की चाय और सस्ता नाश्ता

Narendra Singh March 5, 2026
bhopal hospital violence: मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा
  • मध्य प्रदेश

भोपाल के निजी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, पथराव में 3 जवान घायल

Narendra Singh March 5, 2026
indore it companies export 4326 crore sez tcs infosys
  • मध्य प्रदेश

इंदौर बना आईटी एक्सपोर्ट का बड़ा सेंटर: कंपनियों ने कमाए 4,326 करोड़

Narendra Singh March 5, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रदेश की इंटरनेशनल रेसलर सुश्री प्रियांशी प्रजापति की सुरक्षित स्वदेश वापसी के प्रयास हुए सफल

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • इजराइल-ईरान जंग: इजराइल में फंसे यूपी के 6000 मजदूर, सायरन बजते ही हालत खराब
  • CM नीतीश जाएंगे राज्यसभा, बोले – नई सरकार को सपोर्ट, कौन संभालेगा बिहार की कमान?
  • Virosh Reception Inside Photos: Virosh के रिसेप्शन में सितारों का जमावाड़ा
  • भोपाल एयरपोर्ट यात्रियों को राहत, जल्द मिलेगी 10 रु की चाय और सस्ता नाश्ता
  • ईरान ने दी न्यूक्लियर सेंटर उड़ाने की धमकी, इजरायल बोला – मिसाइल रास्ता भटकी
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.