Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • महागठबंधन का NDA पर हमला, तेजस्वी बोले- अमित शाह धमकी दे रहे हैं अधिकारियों को
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • बिहार

महागठबंधन का NDA पर हमला, तेजस्वी बोले- अमित शाह धमकी दे रहे हैं अधिकारियों को

himani Shrotiya November 10, 2025

Mahagathbandhan attacks NDA: बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज है। सोमवार को कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर NDA पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने एक वीडियो दिखाते हुए कहा कि NDA महागठबंधन को ‘जंगलराज’ कहता है, जबकि महागठबंधन विकास की बात करता है।

अखिलेश सिंह ने कहा कि NDA के नेता चुनाव प्रचार में कट्टा-कनपट्टी की बात करते हैं, जबकि महागठबंधन जनता के मुद्दों और अपने मेनिफेस्टो पर बात कर रहा है।
उन्होंने कहा, “ये लोग 20 साल पहले की बातें करते हैं, उन्हें केवल पुराना जंगलराज दिखता है, लेकिन आज के हालात पर कोई बात नहीं करते। क्या आज बिहार में गुंडाराज नहीं है?”

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि महागठबंधन ने रोजगार, शिक्षा और किसानों से जुड़ी योजनाओं को अपने एजेंडे में रखा है। वहीं, NDA के पास जनता को दिखाने के लिए कोई ठोस विजन नहीं है।

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह
कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह

“तेजस्वी ही होंगे अगले मुख्यमंत्री”

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने भी NDA पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि महागठबंधन हवा में बात नहीं करता, बल्कि विकास और रोजगार पर ठोस एजेंडा रखता है।

मीसा भारती ने कहा, “महागठबंधन की सरकार बनना तय है। तेजस्वी यादव ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। युवाओं और जनता का जबरदस्त समर्थन हमारे साथ है।”

उन्होंने आगे कहा कि पहले चरण के मतदान में जनता का रुझान साफ दिखा है। दूसरे चरण में भी महागठबंधन को जबरदस्त समर्थन मिलेगा।

राज्यसभा सांसद मीसा भारती
राज्यसभा सांसद मीसा भारती

Mahagathbandhan attacks NDA: तेजस्वी यादव का आरोप 

महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव ने भी केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने फेसबुक लाइव के जरिए कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद NDA खेमे में गम का माहौल है।

तेजस्वी ने कहा, “NDA को हार का डर सता रहा है। गृहमंत्री अमित शाह अधिकारियों से मिल रहे हैं और फोन पर धमकी दे रहे हैं। जहां ठहरते हैं, उस होटल के CCTV कैमरे बंद करवाकर अधिकारियों को बुलाया जा रहा है।”

तेजस्वी ने सवाल उठाया कि अगर NDA को जनता का भरोसा है, तो फिर उन्हें इस तरह की हरकतों की जरूरत क्यों पड़ रही है? उन्होंने कहा कि महागठबंधन ने जनता से जो वादे किए हैं, वे पूरे किए जाएंगे, और बिहार में बदलाव की लहर चल रही है।

महत्वपूर्ण संदेश‼️

प्रथम चरण के बाद 𝐍𝐃𝐀 खेमे में भारी गमगीन माहौल है। हार के ख़ौफ़ से गृहमंत्री अधिकारियों से मिलकर एवं फ़ोन पर धमकी दे रहे है। जहां ठहरते है उस होटल के 𝐂𝐂𝐓𝐕 बंद करा देर रात्रि अधिकारियों को बुलाते है।

अभी 𝐂𝐌 आवास से बिना मुख्यमंत्री की जानकारी के भूंजा… pic.twitter.com/eS21Afx8D9

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 9, 2025

सहनी का तंज

Mahagathbandhan attacks NDA: वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने भी NDA पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद NDA की हवा टाइट हो गई है। सहनी ने कहा कि जनता अब रोजगार, महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट दे रही है। उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन को सभी वर्गों का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

अरे ओ दिलजलों!
पहले राउंड के मतदान में जब हवा टाइट हो गई, तो अब ख्याली पुलाव पकाने बैठे हो!
याद रखो मुकेश सहनी वचन का पक्का है, जब तक @yadavtejashwi को मुख्यमंत्री नहीं बना देगा और भाजपा को पटखनी नहीं देगा,
तब तक चैन से बैठने वाला नहीं है!
और हाँ…
14 तारीख के बाद जीत के जश्न…

— Mukesh Sahani (@sonofmallah) November 9, 2025

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: CG NEWS : डिप्टी सीएम विजय शर्मा नक्सली लीडर हिड़मा के गांव पहुंचे
Next: UK NEWS : सीएम पुष्कर सिंह धामी भराड़ीसैंण पहुंचे,आंदोलनकारियों को सम्मानित किया

Related Stories

Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.