
Maha Shivratri : महाकालेश्वर में मोहन यादव
तो भोपाल में शिवराज ने लगाया ध्यान

Maha Shivratri:- महाशिवरात्रि पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल लगातार 44 घंटे तक भक्तों को दर्शन देंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव भी पत्नी समेत बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर जाप किया। वहीं, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के बड़ वाले महादेव मंदिर में पूजा की।
शिवराज बोले- जिसे सब ठुकरा दें, उसे शंकर अपनाते हैं
भोपाल में बड़ वाले मंदिर की शोभायात्रा में पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा- अद्भुत हैं भगवान भोले शंकर। दुनिया में जिसे सब ठुकरा दें, उसे भी अपनाते हैं। चाहे भूत हो, प्रेत हो, पिशाच हो, देवता हो, मानव हो या साधारण जन, सभी पर उनकी कृपा और आशीर्वाद बरसता है।
ReadMore:- Rudrabhishek on Mahashivratri:- विशेष वस्तुओं का महत्व और उनके दिव्य प्रभाव
इन शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब
खंडवा के ओंकारेश्वर को फूलों से सजाया गया है। दक्षिण का कैलाश कहे जाने वाले पचमढ़ी के चौरागढ़ में करीब एक लाख श्रद्धालु चौड़ेश्वर महादेव के दर्शन कर चुके हैं। सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में भी अब तक एक लाख लोग पहुंच चुके हैं। वहीं, भोजपुर में यह आंकड़ा दो लाख तक पहुंच गया है।
Click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
भोपाल में इन मंदिरों पर रही भीड़
भोपाल के गुफा मंदिर,
बड़वाले महादेव,
भोजपुर में भी श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
जबलपुर के गुप्तेश्वर मंदिर में भी भक्त लगातार अभिषेक के लिए आ रहे हैं।
मान्यता के मुताबिक,
वनवास के दौरान भगवान राम जाबाली ऋषि से मिलने जबलपुर आए थे। उन्होंने यहां करीब एक महीना बिताया और उसी दौरान इस शिवलिंग की स्थापना की थी।
