अमित शाह ने साधु-संतों के साथ लगाई आस्था की डुबकी
Maha Kumbh: खबर यूपी के प्रयागराज से है जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज महाकुंभ के दौरान साधु-संतों के साथ त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। आपको बतादें की इस सुनहरे अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ,जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि और योग गुरु बाबा रामदेव भी उनके साथ मौजूद थे। त्रिवेणी संगम में स्नान के दौरान सीएम योगी और अन्य साधु-संतों ने अमित शाह पर जल डाला और मां गंगा का आशीर्वाद लिया।
क्या कहा अमित शाह ने पढ़िए…

Maha Kumbh: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मौके पर महाकुंभ को सनातन संस्कृति की अविरल धारा का प्रतीक बताया और इसे समरसता और एकता का पर्व बताया। उन्होंने आगे कहा कि महाकुंभ भारतीय संस्कृति के अहम तत्वों को दर्शाता है और संगम स्नान का अवसर उन्हें गर्व महसूस कराता है।
संतो के साथ अमित शाह ने किया जलपान
Maha Kumbh: इसके बाद अमित शाह ने महाकुंभ में शामिल हुए साधु-संतों से मुलाकात की जिनमें शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती, गोविंद गिरी महाराज और शरणानंद जी महराज शामिल थे। संगम स्नान के बाद शाह ने जगन्नाथ ट्रस्ट शिविर में संतों के साथ जलपान भी किया।
Maha Kumbh: आपको बतादें की इससे पहले प्रशासन ने संगम में स्नान के लिए पवित्र जल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए घाटों पर नावों का संचालन रोक दिया था और कुछ पांटून पुल बंद कर दिए थे। 13 नंबर पांटून पुल का संचालन आम जनता के लिए किया जा रहा है।
जानिए अबतक महाकुंभ में कितने श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई
Maha Kumbh: चलिए आपको बताते हैं कि जब से महा कुंभ शुरू हुआ है कितने श्रद्धालू महाकुंभ में डुबकी लगा चुके हैं। महाकुंभ में 26 जनवरी को 1.74 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया। जबकि अब तक कुल 13.21 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है। 23 जनवरी तक यह आंकड़ा 9.73 करोड़ था और 10 लाख से ज्यादा लोग कल्पवास कर रहे हैं।
