प्रयागराज में एंट्री पॉइंट पर पार्किंग के आसपास जाम
Maha kumbh mela 2025 : महाकुंभ मेला 2025 के 43वें दिन, 24 फरवरी को, संगम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दोपहर 12 बजे तक 74 लाख से अधिक लोगों ने पवित्र त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। 13 जनवरी से अब तक कुल 62.80 करोड़ श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं।
Maha kumbh mela 2025 : अक्षय-कैटरीना संगम पहुंचे
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी संगम पहुंचे। उन्होंने परमार्थ निकेतन शिविर में स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती का आशीर्वाद लिया।

एंट्री पॉइंट पर पार्किंग के आसपास जाम
प्रयागराज में एंट्री पॉइंट पर पार्किंग के आसपास जाम की स्थिति है। शहर के अंदर चौराहों पर भी बीच-बीच में जाम लग रहा है। प्रयागराज पहुंचने वाली गाड़ियों को संगम से 10 किमी पहले पार्किंग में रोका जा रहा है। उसके बाद मेला क्षेत्र तक ऑटो, ई-रिक्शा या शटल बसों से जा सकते हैं। हालांकि, भीड़ के मुताबिक ये साधन बहुत कम हैं। ऑटो वाले 10 किमी के एक हजार रुपए तक वसूल रहे हैं। ऐसे में बहुत श्रद्धालु 10 किमी तक पैदल चलने को मजबूर हैं।
महाशिवरात्रि पर प्रयागराज में 16 किमी लंबी शोभायात्रा
Maha kumbh mela 2025 : महाशिवरात्रि पर प्रयागराज शहर में 16 किमी लंबी शोभायात्रा निकाली जाती है। कई मंदिरों से भी जुलूस निकाले जाते हैं। पुलिस ने कमेटी से बात करके शोभायात्रा न निकालने पर राजी कर लिया है। शहर में जाम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने फैसला लिया है कि 24 फरवरी को 10वीं-12वीं बोर्ड के एग्जाम नहीं कराए जाएंगे। इस दिन का एग्जाम 9 मार्च को कराया जाएगा।
महाकुंभ मेला 2025 के समापन में अब केवल दो दिन शेष हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बीच, यह मेला अपने अंतिम चरण में है।
