मंत्रिमंडल करेगा संगम में स्नान
Maha Kumbh 2025: खबर यूपी के प्रयागराज से है जहां महाकुंभ 2025 का भव्य आयोजन जारी है… आपको बतादें की इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में योगी कैबिनेट की बैठक 22 जनवरी को प्रयागराज महाकुंभ में होगी। इस बैठक के बाद पूरा मंत्रिमंडल संगम में डुबकी भी लगाएगा।
कैबिनेट बैठक की तैयारी में जुटा प्रशासन

Maha Kumbh 2025: बैठक को लेकर प्रशासन ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है… जिससे कोई भी घटना न घटे… आपको बतादें की बैठक में कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं जिनमें राज्य की महत्वपूर्ण योजनाओं और परियोजनाओं पर चर्चा की जाएगी।
2019 में महाकुंभ में हुई थी योगी कैबिनेट की बैठक
Maha Kumbh 2025: इससे पहले 2019 में भी योगी कैबिनेट की बैठक प्रयागराज कुंभ में हुई थी जिसमें गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना की सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई थी।
भरी भीड़ के कारण समय में किया गया परिवर्तन
Maha Kumbh 2025: आपको बतादें की महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। 21 जनवरी को होने वाली बैठक को सुरक्षा और भीड़ की वजह से स्थगित कर दिया गया था और अब नई डेट 22 जनवरी 2025 तय की गई है।
मौनी अमावस्या पर 8 से 10 करोड़ भक्त करेंगे संगम में स्नान
Maha Kumbh 2025: अब तक महाकुंभ में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 7.30 करोड़ को पार कर चुकी है। मकर संक्रांति पर शाही स्नान में 3.50 करोड़ से अधिक लोगों ने भाग लिया। आगामी मौनी अमावस्या पर 8 से 10 करोड़ श्रद्धालुओं के संगम में स्नान करने की संभावना जताई जा रही है।
