Madhyapradesh news: LPG की कमी से अब लोगों को काफी परेशानी होने लगी है। मध्यप्रदेश में 3 दिन से प्रदेश में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप है। घरेलू सिलेंडर की वेटिंग भी 5 से 7 दिन की हो गई है। और ऑयल कंपनियों ने 15% गैस ही उपलब्ध होने की बात कही है, जो इमरजेंसी सेवा और घरों के लिए ही उपयोग हो सकेगी। ऐसे में पूरे प्रदेश में गैस का बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।

हकीकत-लंबी वेटिंग
दूसरी ओर होटल, मैरिज गार्डन, सराफा कारीगरों के साथ भोपाल और इंदौर मेट्रो को कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिल सकेंगे। दोनों ही शहरों में मेट्रो का काम चल रहा है, जिसमें वेल्डिंग के लिए एलपीजी का उपयोग होता है। दावा किया जा रहा है की घरेलू सिलेंडर की सप्लाई में कोई दिक्कत नहीं, हकीकत-लंबी वेटिंग है।
Madhyapradesh news: पारंपरिक ईंधन जलाने पर जोर दिया
जिम्मेदारों का कहना है की घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन हकीकत में लंबी वेटिंग है। बता दें की भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत पूरे प्रदेश में लंबी वेटिंग है। भोपाल के 5 नंबर इलाके में इसके लिए भीड़ देखी गई।टीटी नगर इलाके में तो सिलेंडर के लिए भाग-दौड़ भी हो चुकी है। इंदौर में कमर्शियल सिलेंडर के संकट के बीच खाद्य विभाग के अधिकारी ने लकड़ी, कंडा, कोयला जैसे पारंपरिक ईंधन जलाने पर जोर दिया है।
सरकार के नए निर्देश आए
Madhyapradesh news: भोपाल के फूड कंट्रोलर चंद्रभान सिंह जादौन का कहना है कि सरकार के नए निर्देश आए हैं। इसी हिसाब से सप्लाई व्यवस्था है। अब 25 दिन में ही सिलेंडर के लिए बुकिंग कराई जा सकेगी। सर्वर की दिक्कत आने और लोगों के द्वारा 1-2 सिलेंडर स्टॉक जमा करने की वजह से एजेंसियों के बाहर भीड़ हो रही है।
