मध्य प्रदेश के रायसेन कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे ने चायनीज मांझे पर प्रतिबंध के आदेश जारी कर दिये है।पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे ने ओबैदुल्लागंज में चायनीज माँझे से महिला की गर्दन कटने के बाद कलेक्टर काे पत्र लिखा था जिस पर संज्ञान लेते हुये रायसेन कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे ने चायनीज माँझे पर प्रतिबंध लगाया है।

माैत का कारण बन रहा चायनीज माँझा
MP NEWS:बतया जा रहा है की चायनीज माँझे से राहगीरो के साथ दुर्घटनाएं हो रहीं थी,और चायनीज माँझा राहगीरो की मौत का कारण भी बन रहा था। इस वजह से कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा मानव जीवन की सुरक्षा को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है,कलेक्टर अरविंद दुबे केआदेश के बाद जिले भर में अगर दुकानदारों ने चायनीज मांझा बेंचा तो होगी कानूनी कार्यवाही।
