Reporter:- युवराज पटेल
महिला सुरक्षा के उद्देश्य से “मैं हूं अभिमन्यु” कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुनील मेहता ने किया औपचारिक उद्घाटन इसी कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सुरक्षा शाखा जिला सिवनी के उप पुलिस अधीक्षक कार्यवाहक श्री प्रदीप वाल्मीकि द्वारा अभिनव रचनात्मक नवाचार करते हुए एनजीओ एनबीएमएफ से संबद्ध ग्रुप “महिला सशक्तिकरण समूह” के पदाधिकारी अध्यक्ष श्री जनक तिवारी,उपाध्यक्ष श्री पीसी टेंभरे ,सचिव श्री भूपेंद्र मिश्र की भी इस दस दिवसीय अभियान में सहयोग लिए जाने की जानकारी दी साथ ही सिवनी जिले में “में हूं अभिमन्यु” के रूप में युवा वर्ग को महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल करने के साथ साथ “में हूं निर्भया” के रूप में युवतियों /छात्राओं/महिलाओ को भी सशक्त बनाए जाने की दिशा में अभियान आरंभ किए जाने की पहल की। अभियान अंतर्गत निरीक्षण के साथ ही विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का सतत होगा आयोजन इस सम्पूर्ण 10 दिवसीय महिला सुरक्षा अभियान “में हूं अभिमन्यु” एवम “में हूं निर्भया” के संचालन हेतु पुलिस अधीक्षक सिवनी के नेतृत्व में नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक कार्यवाहक महिला सुरक्षा शाखा जिला सिवनी द्वारा दो टीम बनाई गई है। जिसमे महिला थाना प्रभारी निरीक्षक संदीपिका ठाकुर एवम थाना प्रभारी अजाक निरीक्षक अनंती मर्सकोले को टीम प्रभारी बनाया गया है, जो अपने सहायक गण के साथ मिलकर सम्पूर्ण नवरात्रि भर जिला सिवनी में विभिन्न कॉलेज, कोचिंग संस्थान,स्कूल,छात्रावास, गरबा पंडाल,दुर्गा पूजन स्थल,सार्वजनिक स्थलों पर निरीक्षण करेंगे। 03 से 12 अक्टूबर तक महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य वाद विवाद,चित्रकला,भाषण, गोष्ठी,युवासंवाद,परिचर्चा,सद्भावना दौड़, जागरुकता मूलक पोस्टर, पंपलेट्स वितरण ,महिला सुरक्षा हेतु कानूनी जानकारियां,साइबर अपराध से सुरक्षा आदि महत्त्व की जानकारियां प्रदान करेंगी। इसमें निर्भया मोबाइल द्वारा भी भागीदारी दी जा रही है आज के इस भव्य कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री गुरुदत्त शर्मा,नगर पुलिस अधीक्षक सिवनी सुश्री पूजा पांडे, टी आई कोतवाली निरीक्षक श्री सतीश तिवारी ,उपनिरीक्षक दामिनी हेडाऊ थाना डुंडा सिवनी, टी आई अजाक निरीक्षक अनंती मर्सकोले विशेष रूप से उपस्थित रही।
