Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • मध्य प्रदेश
  • Madhya Pradesh weather: मध्यप्रदेश में अक्टूबर में बदला-बदला मौसम,नवंबर से कड़ाके की ठंड की संभावना
  • मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh weather: मध्यप्रदेश में अक्टूबर में बदला-बदला मौसम,नवंबर से कड़ाके की ठंड की संभावना

divya mistry October 19, 2025

Madhya Pradesh weather: मध्यप्रदेश में अक्टूबर महीने के दौरान मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सुबह और रात में हल्की ठंड के साथ दिन में तेज धूप और कहीं-कहीं बादल छाए रहने की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर में ऐसा ही मिला-जुला मौसम बना रहेगा, लेकिन नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड का जोर बढ़ेगा और यह सिलसिला जनवरी के अंत तक चलेगा।

Madhya Pradesh weather
Madhya Pradesh weather

बारिश का नया दौर शुरू

20 अक्टूबर से प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश का असर दिखने लगेगा। 21 अक्टूबर से अनूपपुर, डिंडौरी, बैतूल, मंडला, खंडवा जैसे जिलों में बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार, 20 से 22 अक्टूबर तक बैतूल, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, नरसिंहपुर और सिवनी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही 21 अक्टूबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिखने लगेगा।

तापमान में बदलाव

हवा की दिशा बदलने से रात का तापमान बढ़ रहा है। बीते कुछ दिनों में अधिकांश शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा है। हालांकि रीवा में यह अभी भी 15 डिग्री के आसपास है। वहीं, दिन के तापमान में भी इजाफा देखने को मिला है। उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर और खजुराहो में पारा 33-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया।

Madhya Pradesh weather: नवंबर से फरवरी तक जबरदस्त ठंड

मौसम विभाग का कहना है कि नवंबर से ठंड में तेजी आएगी, जो जनवरी के अंत और संभवतः फरवरी तक बनी रह सकती है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस बार की सर्दी 2010 के बाद की सबसे सर्द हो सकती है। इस दौरान सामान्य से अधिक बारिश भी संभव है, क्योंकि उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बड़ी संख्या में असर डालेंगे। आईएमडी ने भी ला-नीना स्थितियों के विकसित होने की संभावना जताई है।

मानसून ने दी शानदार विदाई

13 अक्टूबर को मानसून ने प्रदेश से विदाई ली। इस बार मानसून 3 महीने 28 दिन एक्टिव रहा। प्रदेश में इस बार औसत से 15% ज्यादा बारिश हुई। ग्वालियर-चंबल संभाग में दोगुनी बारिश दर्ज की गई। गुना जिला सर्वाधिक बारिश वाला क्षेत्र रहा, जहां 65.7 इंच पानी गिरा। वहीं शाजापुर सबसे कम बारिश (28.9 इंच) वाला जिला रहा।

अच्छी बारिश के चलते पेयजल और सिंचाई के लिए पर्याप्त जल भंडारण हुआ है। भू-जल स्तर में भी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि कुछ जिलों में कोटा पूरा नहीं हो पाया, लेकिन ज्यादातर हिस्सों में मानसून की हैप्पी एंडिंग रही।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Vishnudev Sai: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गृह जिले के दौरे पर, सोहरई करमा महोत्सव में होंगे शामिल
Next: अब उड़कर ऑफिस जाओगे: दिल्ली में 2028 से ₹500 में शुरू होगी एयर टैक्सी सर्विस

Related Stories

CM डॉ मोहन ने दिए रोक के निर्देश
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश

बेलगाम बस बुकिंग ऐप्स वसूल रहे मनमाना किराया,CM डॉ मोहन ने दिए रोक के निर्देश

divya mistry March 3, 2026
रेल में यात्रियों की भीड़
  • मध्य प्रदेश

भोपाल होली पर रेलवे की व्यवस्था चरमराई, आरक्षित कोचों में भी जनरल यात्रियों की भरमार

Narendra Singh March 3, 2026
भर्ती घोटाला
  • मध्य प्रदेश

रतलाम के एक ही परीक्षा कक्ष से टॉप-3 रैंक, आबकारी भर्ती में फर्जीवाड़े का खुलासा

Narendra Singh March 3, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एक और अधिकारी-कर्मचारी हितैषी निर्णय
  • मुख्यमंत्री निवास में हुआ होलिका का दहन
  • शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Girlfriend Suicide News CG: बॉयफ्रेंड के घर में युवती ने किया सुसाइड!
  • चैत्र नवरात्रि मेला 2026:मां बम्लेश्वरी मंदिर में तैयारियां तेज,कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश
  • Karan Aujla Video Viral: पंजाबी सिंगर करण औजला ने किया ऐसा काम, सब कर रहें तारीफ!
  • ईरान युद्ध की आंच भारत तक, मुंबई पोर्ट पर 4,500 टन प्याज फंसा, किसानों की चिंता बढ़ी
  • बेलगाम बस बुकिंग ऐप्स वसूल रहे मनमाना किराया,CM डॉ मोहन ने दिए रोक के निर्देश
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.