Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Madhya Pradesh weather: मध्यप्रदेश में दशहरे पर भी बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर में बारिश की संभावना
  • मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh weather: मध्यप्रदेश में दशहरे पर भी बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर में बारिश की संभावना

divya mistry September 29, 2025

Madhya Pradesh weather: मध्यप्रदेश में मानसून ट्रफ और लो प्रेशर एरिया के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से लेकर तेज बारिश हो रही है। सोमवार को भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत कई जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए पूरे प्रदेश में यलो अलर्ट जारी किया है। स्थानीय सिस्टम के कारण कुछ जगह तेज बारिश भी हो सकती है।

Madhya Pradesh weather:
Madhya Pradesh weather:

Madhya Pradesh weather: नर्मदापुरम के तवा डैम के पांच गेट खोले गए

मौसम विभाग के अनुसार, 1 अक्टूबर से नया सिस्टम सक्रिय हो रहा है, जिससे 2 अक्टूबर को दशहरे के दिन भी बारिश हो सकती है। इस वजह से दशहरा उत्सव समितियां रावण के पुतलों को बचाने के उपाय कर रही हैं। रविवार को धार के मनावर और बड़वानी के सेंधवा में तेज बारिश हुई, जिससे खेतों में पानी भर गया और मक्के की फसल को नुकसान पहुंचा। वहीं, नर्मदापुरम के तवा डैम के पांच गेट खोले गए।

Madhya Pradesh weather:वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होंगी

नरसिंहपुर में आधा इंच से ज्यादा बारिश दर्ज हुई, जबकि बैतूल, इंदौर, पचमढ़ी, रतलाम, उज्जैन, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, मंडला, सागर और सिवनी में भी बारिश हुई। अब तक प्रदेश के 12 जिलों से मानसून विदा हो चुका है, जिनमें ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर और रतलाम शामिल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में मानसून वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होंगी।

Madhya Pradesh weather: बड़वानी और धार में सबसे कम बारिश हुई

इस साल मानसून ने 16 जून को मध्यप्रदेश में दस्तक दी थी, जो समय से एक दिन बाद था। अब तक प्रदेश में औसतन 45 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 122 प्रतिशत ज्यादा है। गुना में सबसे ज्यादा 65.5 इंच बारिश रिकॉर्ड हुई है, जबकि मंडला-रायसेन में 62 इंच से अधिक और श्योपुर-अशोकनगर में 56 इंच से ज्यादा बारिश हुई। शाजापुर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और धार में सबसे कम बारिश हुई है।

Madhya Pradesh weather: शाजापुर सबसे कम बारिश वाला जिला

इंदौर संभाग में शुरुआती समय में बारिश कम हुई थी, लेकिन सितंबर में हुई तेज बारिश ने सामान्य कोटा पूरा कर दिया है। उज्जैन संभाग में अभी भी बारिश का कोटा पूरा नहीं हुआ है, जहां शाजापुर सबसे कम बारिश वाला जिला है।

चार साल से कोटा से ज्यादा बारिश हो रही

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में भी इस बार बारिश अच्छी रही है, जहां ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, दतिया और श्योपुर जिलों में कोटा से अधिक बारिश दर्ज हुई। भोपाल में पिछले चार साल से कोटा से ज्यादा बारिश हो रही है।

चार साल से कोटा से ज्यादा बारिश हो रही

इंदौर में सितंबर में रिकॉर्ड 30 इंच बारिश हुई, जबकि ग्वालियर में साल 1990 में 25 इंच बारिश का रिकॉर्ड है। जबलपुर में 1926 में 24 घंटे में साढ़े 8 इंच बारिश हुई थी। उज्जैन में भी पिछले दो साल से सामान्य से ज्यादा बारिश हो रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अक्टूबर के पहले सप्ताह तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है और मानसून की विदाई की तारीख बढ़ सकती है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: BHOPAL CRIME: पत्रकारिता विश्वविद्यालय का छात्र अमन कुमार निकला साइबर फ्रॉड पाकिस्तान से जुड़ा कनेक्शन
Next: Neemuch: स्कूटी सवार ने पुलिसकर्मी को पीटा, स्टंट करने से रोका तो भड़का, कॉलर पकड़ मारपीट की

Related Stories

पीपुल्स यूनिवर्सिटी
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल पीपुल्स यूनिवर्सिटी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी 

divya mistry March 2, 2026
होलिका दहन
  • मध्य प्रदेश

भद्रा के चलते आज देर रात होगा होलिका दहन,  हुरियारों की टोलियां तैयार, बाजार सतरंगी

Narendra Singh March 2, 2026
Mp Accident Deaths News
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

Mp Accident Deaths News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दंपत्ति की मौत!

Hema Gupta March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किसान कल्याण वर्ष में जनजाति लोक उत्सव भगोरिया के अवसर पर बड़वानी के नागलवाड़ी में आयोजित प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट के आयोजन पर जनजाति बंधुओ ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल पीपुल्स यूनिवर्सिटी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी 
  • भद्रा के चलते आज देर रात होगा होलिका दहन,  हुरियारों की टोलियां तैयार, बाजार सतरंगी
  • Husband Wife Suicide CG: दंपत्ति ने एक ही फंदे पर लगाई फांसी!
  • Mp Accident Deaths News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दंपत्ति की मौत!
  • डॉ मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट बैठक आज,सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे अध्यक्षता
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.