
मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी
रेलवे की तरफ से दोनों नई ट्रेनों को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया था। आज इनकी शुरुआत हो गई। केंद्रीय रेल मंत्री वर्चुअल इस कार्यक्रम में जुड़ें, वहीं सीएम डॉ. मोहन यादव ने स्टेशन से ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। भोपाल-धनबाद-भोपाल त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 27 फरवरी से भोपाल से और 1 मार्च से धनबाद से संचालित होगी। वहीं, दूसरी तरफ भोपाल-चोपन-भोपाल साप्ताहिक ट्रेन 1 मार्च से भोपाल से और 2 मार्च 2026 से चोपन से चलाई जाएगी।
CM डॉ. मोहन ने जताया आभार
मध्यप्रदेश को मिली 2 ट्रेनों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुशी जाहिर की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों ट्रेनों के चलने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री और प्रधानमंत्री का आभार जताया।
Bhopal Dhanbad Chopan Express CM Mohan: ट्रेनों का शेड्यूल
भोपाल से धनबाद के बीच मंगलवार से नई ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। यह ट्रेन शाम 7.30 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन से चलेगी और अगले दिन शाम को शाम 7.20 बजे पर धनबाद पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन रात को 11 बजे धनबाद से निकलेगी और अगले दिन रात में 10.35 बजे पर भोपाल पहुंचेगी। इस ट्रेन के शुरुआत होने से MP से झारखंड जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा।
यात्रियों को सुविधा
इसके अलावा भोपाल से चोपन के बीच भी एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हुई। यह ट्रेन साप्ताहिक होगी, जो रविवार को भोपाल से चलेगी, जबकि सोमवार को चोपन से चलेगी। ट्रेन नंबर 11633/11634 इस गाड़ी का नंबर रहेगा। बता दें कि लंबे समय इस रूट पर नई ट्रेनों की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है।
