Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP में नवंबर की ठिठुरन ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
  • मध्य प्रदेश

MP में नवंबर की ठिठुरन ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

Narendra Singh November 9, 2025

इंदौर में 25 साल और भोपाल में 10 साल का न्यूनतम तापमान पार

mp november cold records: उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के कारण नवंबर के पहले सप्ताह में ही मध्यप्रदेश में तापमान में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में पिछले 25 साल और भोपाल में 10 साल का न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड टूट गया।बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान भोपाल में 8.4 डिग्री और इंदौर में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम आंकड़ा है।

इंदौर-ग्वालियर में तेज गिरावट, भोपाल में भी पारा लुढ़का

इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर-चंबल संभाग में तापमान में 3.2 से 3.4 डिग्री की गिरावट देखी गई, जबकि भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल और सागर में तापमान 1.6 से 2.7 डिग्री तक गिरा।

mp november cold records: राजगढ़ सबसे ठंडा रहा

शुक्रवार-शनिवार रात को राजगढ़ और गिरवर (शाजापुर) सबसे ठंडे स्थान रहे, जहां तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर में 7.6 डिग्री और भोपाल में 8.4 डिग्री दर्ज हुआ।हालांकि, 1938 का रिकॉर्ड अभी भी कायम है, जब इंदौर का तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

भोपाल में 10 साल का दूसरा सबसे कम तापमान

विज्ञान केंद्र भोपाल के वैज्ञानिक अरुण शमोण ने बताया कि नवंबर के पहले सप्ताह में भोपाल का तापमान 8.4 डिग्री रहा, जो पिछले 10 वर्षों में दूसरा सबसे कम तापमान है।ग्वालियर में 10.5 डिग्री, उज्जैन में 10.4 डिग्री, जबलपुर में 12.2 डिग्री और राजगढ़ में 7.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

चक्रवाती परिसंचरण और बर्फबारी का असर

अरुण शमोण ने बताया कि वर्तमान में एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी में सक्रिय है, जबकि एक अन्य परिसंचरण उत्तरी हरियाणा और उसके आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है।इसके साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी शुरू हो चुकी है, जिसका असर अगले सप्ताह मध्यप्रदेश में देखने को मिलेगा।उन्होंने कहा कि अगले 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की और गिरावट आने की संभावना है।

कोहरे की चादर में लिपटी राजधानी

भोपाल में शनिवार सुबह स्मार्ट सिटी रोड पर घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। सुबह-सुबह ठंडी हवाओं के साथ सर्दी का अहसास और बढ़ गया।

Read More:- जब ज़िंदगी ने गिराया… तभी सीखा उठना वो सच्ची कहानी जो दिल छू जाए

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Raipur News: 250 परिवारों की घर वापसी
Next: CG NEWS : सुकमा पुलिस को मिली सफलता,दो नक्सली गिरफ्तार

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.