Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • मध्य प्रदेश
  • Madhya Pradesh news: SECL अमलाई OCM में भीषण हादसा, टीपर ऑपरेटर लापता, कंपनी पर लापरवाही के आरोप
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh news: SECL अमलाई OCM में भीषण हादसा, टीपर ऑपरेटर लापता, कंपनी पर लापरवाही के आरोप

divya mistry October 12, 2025

Madhya Pradesh news: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में स्थित साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की अमलाई ओपन कास्ट माइंस (OCM) में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जिसने पूरे कोल एरिया में हड़कंप मचा दिया। घटना धनपुरी थाना क्षेत्र की है, जहां मिट्टी धंसने से एक डोजर मशीन और उसमें मौजूद टीपर ऑपरेटर अनिल कुशवाहा गहराई में पानी भरे गड्ढे में समा गए। हादसे के कई घंटे बाद भी न तो ऑपरेटर का कोई सुराग मिला है और न ही मशीन का कोई निशान।

Madhya Pradesh news
Madhya Pradesh news

Madhya Pradesh news: टीपर ऑपरेटर अनिल कुशवाहा अब तक लापता

जानकारी के मुताबिक, अमलाई OCM में R.K.T.C कंपनी द्वारा ओवरबर्डन (ओबी) शिफ्टिंग का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक खदान की ढलान से भारी मात्रा में मिट्टी खिसक गई, जिससे चार कर्मचारी मलबे में दब गए। इनमें से दो कर्मचारियों ने मौके से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। वहीं शिफ्ट इंचार्ज मुनीम यादव कई घंटों तक मलबे में दबे रहे। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि, टीपर ऑपरेटर अनिल कुशवाहा अब तक लापता हैं।

Madhya Pradesh news: मशीनरी की मदद से मलबा हटाया जा रहा

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को रेस्क्यू के लिए मौके पर भेजा गया। फिलहाल बचाव कार्य जारी है, लेकिन गड्ढे में पानी भरा होने और मलबा अधिक होने के कारण राहत कार्य में कठिनाइयां आ रही हैं। मौके पर भारी मशीनरी की मदद से मलबा हटाया जा रहा है।

ढलान क्षेत्रों में काम कराया जा रहा

हादसे के बाद R.K.T.C कंपनी की ओर से कोई तत्काल बचाव कार्रवाई नहीं की गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। RKTC कंपनी के पास करीब 4 अरब रुपये का उत्खनन ठेका है, लेकिन सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर खतरनाक ढलान क्षेत्रों में काम कराया जा रहा है।

सर्च ऑपरेशन चला रही है

श्रमिकों ने आरोप लगाया हर बार हादसे के बाद सिर्फ जांच का वादा मिलता है, लेकिन सुधार कभी नहीं होता। हादसे की सूचना मिलते ही धनपुरी थाना प्रभारी, एसडीओपी और बचाव दल मौके पर पहुंचे। अब SDRF टीम को बुलाया गया है, जो गहराई में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: BJP Targets Congress: छत्तीसगढ़ की सियासत में AI वार, भूपेश-बघेल को जीत का सपना देखते दिखाया
Next: udit gayaki murder case: डीएसपी के साले मर्डर केस में दोनों आरोपी कांस्टेबल अरेस्ट

Related Stories

इंदौर में सीवर टैंक में दम घुटने से 2 निगमकर्मियों की मौत
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश

इंदौर में सीवर टैंक में दम घुटने से 2 निगमकर्मियों की मौत, अन्दर भरी थी ज़हरीली गैस

Rohan Umak March 2, 2026
MP DA Hike 58%
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन ने शासकीय कर्मचारियों को दिया तोहफा, 58% हुआ महंगाई भत्ता

himani Shrotiya March 2, 2026
बिहार में रील बनाने से नाराज़ पति ने गला दबाकर पत्नी की ली जान
  • जुर्म गाथा
  • बिहार

बिहार में रील बनाने से नाराज़ पति ने गला दबाकर पत्नी की ली जान, घटना से पहले महिला ने रोते हुए वीडियो किया था जारी

Rohan Umak March 2, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एक और अधिकारी-कर्मचारी हितैषी निर्णय
  • मुख्यमंत्री निवास में हुआ होलिका का दहन
  • शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • इंदौर में सीवर टैंक में दम घुटने से 2 निगमकर्मियों की मौत, अन्दर भरी थी ज़हरीली गैस
  • CM डॉ. मोहन ने शासकीय कर्मचारियों को दिया तोहफा, 58% हुआ महंगाई भत्ता
  • पालघर में जहरीली गैस लीक, 2600 लोगों को किया शिफ्ट
  • झारखण्ड का देवघर रंगा आस्था के रंग में, 3 दिन मनाई जाएगी होली
  • CM भजनलाल ने आम जनता के साथ मनाई होली, बोले – कार्यकर्ता मेरी ताकत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.