Reporter:- सत्येन्द्र सेंगर
महाकाल गरबा समिति द्वारा नवरात्रि के मौके पर गरवा नृत्य का आयोजन पिछोर नगर में आयोजित किया गया, इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा की धर्मपत्नी सब इंस्पेक्टर प्रियंका शर्मा रही , कार्यक्रम के शुरुआत में , महिला शक्ति संगठन एवं मुख्य अतिथि द्वारा दुर्गा माता का पूजन किया गया, इसके बाद समिति की सदस्य द्वारा मुख्य अतिथि प्रियंका शर्मा का स्वागत किया गया उसके बाद कार्यक्रम शुरू कराया गया, गरबा नृत्य में लगभग एक दर्जन से अधिक ग्रुपों ने हिस्सा लिया ,गरबा नृत्य कार्यक्रम में सभी ग्रुपों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी , कार्यक्रम के दौरान महिला शक्ति संगठन की अध्यक्ष पूनम केके राजोरिया ने सभी पत्रकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया, आयोजन में , शामिल होने वाले सभी ग्रुपों को पत्रकारों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कराया गया, महिला शक्ति संगठन की अध्यक्ष पूनम केके राजोरिया ने बताया कि महाकाल गरबा समिति द्वारा पहली बार इस तरह का आयोजन नगर में कराया गया है, आगे भी भव्य रूप में इस तरह का आयोजन नगर में कराया जाएगा, कार्यक्रम के अंत में , महिला शक्ति संगठन की ओर से अध्यक्ष पूनम केके राजोरिया ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों एवं कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली माताएं बहनों का आभार व्यक्त किया
