Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Madhya Pradesh Mining Conclave: मध्यप्रदेश माइनिंग कॉन्क्लेव का हुआ समापन,हम इतनी तेजी से आगे बढ़ रहे कि राफेल की गति भी धीमी-सीएम मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh Mining Conclave: मध्यप्रदेश माइनिंग कॉन्क्लेव का हुआ समापन,हम इतनी तेजी से आगे बढ़ रहे कि राफेल की गति भी धीमी-सीएम मोहन यादव

Shubh Labh October 18, 2024

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज के समापन कार्यक्रम माइनिंग कॉन्क्लेव में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि खनिजों से भरपूर हमारा मध्यप्रदेश निरंतर खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस कॉन्क्लेव का सफल आयोजन मध्यप्रदेश में निवेश को आकर्षित कर रोजगार के अवसरों में वृद्धि करेगा और प्रदेश की समृद्धि में अहम भूमिका निभाते हुए विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने में सहायक सिद्ध होगा। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की तारीफ में कहा कि हम इतनी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं कि राफेल की गति भी धीमी पड़ गई है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि परमात्मा की कृपा से हम एक उम्र लेकर आते हैं, एक निश्चित क्रम में जन्म होता है, फिर जाना तय है। यदि हमें ब्रह्मांड को समझना है तो हमें अपने शरीर की संरचना को समझ लेना होगा, ब्रह्मांड समझ में आ जाएगा। यही बात हमारे काम करने के तरीके पर भी आती है। पृथ्वी को हमने माता की संस्कृति से जोड़ा है। सीएम ने आगे कहा कि बदलते दौर में मध्य प्रदेश बहुत बदला है। सभ्यता -संस्कार से लेकर बहुत कुछ अन्य राज्यों से ज्यादा मध्य प्रदेश को मिला। हमारी संस्कृति की विशेषता है और वह हमें और आगे ले जाती है। परमात्मा की कृपा से हम एक उम्र लेकर आते हैं, एक निश्चित क्रम में जन्म होता है, फिर जाना तय है। यदि हमें ब्रह्मांड को समझना है तो हमें अपने शरीर की संरचना को समझ लेना होगा, ब्रह्मांड समझ में आ जाएगा। यही बात हमारे काम करने के तरीके पर भी आती है। पृथ्वी को हमने माता की संस्कृति से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि हमारा एकमात्र देश है जहां भारत माता की जय बोला जाता है। हमारे पास जो भी है वह परमात्मा की कृपा से है। खनिज को लेकर भी हम पर ईश्वर ने बड़ी कृपा की है। 2014 के पहले भारत क्या था और आज क्या हो गया। लगातार देश प्रगति कर रहा है। लेकिन अब मोदी की सरकार में घोटाले का नाम नहीं है। पहले के जो प्रधानमंत्री थे, वित्त मंत्री भी रहे, प्रधानमंत्री भी रहे, लेकिन मौन रहे। सरकार पहले भी थी, आगे भी रहेंगे, लेकिन सवाल यह है कि सरकार चलाने वाला कैसा है? लगातार देश प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा एकमात्र देश है जहां भारत माता की जय बोला जाता है। हमारे पास जो भी है वह परमात्मा की कृपा से है। खनिज को लेकर भी हम पर ईश्वर ने बड़ी कृपा की है। 2014 के पहले भारत क्या था और आज क्या हो गया। है। हम हर महीने इन्वेस्टर मीट कर रहे हैं। माइनिंग के क्षेत्र में हम 10 हजार करोड़ के आसपास हैं। हम इसे 50 हजार करोड़ के ऊपर लेकर जाएंगे। इस क्षेत्र में मध्य प्रदेश में बहुत विस्तार हो सकता है। उद्योग-धंधे तब लगते हैं जब सरकार का साथ मिले। एक बार आप मध्य प्रदेश में फैक्ट्री लगाइए। आपको कहीं और फैक्ट्री लगाने की जरूरत नहीं। हम अन्य राज्यों से बढ़कर आपकी मदद करेंगे। सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश नदियों का मायका है। यहां प्राकृतिक संपदा बहुत है। आम के आम गुठलियों के दाम, अब हमारे मध्य प्रदेश में सोना मिलने का भी संकेत मिल रहा है। हीरा तो मिल ही रहा है। हमारे शहर में ही एक पन्ना है। जब शहर का नाम ही पढ़ना है तो कुछ न कुछ तो होगा ही वहां। अगला इन्वेस्टर कॉन्क्लेव हमारा रीवा में होगा। 1 दिन में 2-2 इन्वेस्टर कॉन्क्लेव कर रहे हैं एक मुख्यमंत्री का यही सौभाग्य है। दो दिन के अंदर 10 से 11 कंपनियों ने निवेश के प्रस्ताव दिए हैं और 20 हजार करोड़ रुपए के प्रस्ताव मिले हैं

Sadhguru: Supreme Court Dismisses Case Against Isha Foundation, A Relief for Sadhguru

About the Author

Shubh Labh

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Sadhguru: Supreme Court Dismisses Case Against Isha Foundation, A Relief for Sadhguru
Next: दुबई से आ रही फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, बम की धमकी

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.