Mp Politics: राजधानी भोपाल के निवासी और निजी क्षेत्र के कर्मचारी रामकुमार चौरसिया को व्हाट्सएप के माध्यम से जनता से जुड़ने तथा पार्टी की नीतियों और पहलों के बारे में जानकारी फैलाने का काम सौंपा गया है। भोपाल निवासी चौरसिया को व्हाट्सएप के माध्यम से जनता से जुड़ने तथा पार्टी की नीतियों और पहलों के बारे में जानकारी फैलाने का काम सौंपा गया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने व्हाट्सएप प्रमुख को खिलाई मिठाई

Mp Politics: मध्यप्रदेश में बीजेपी संगठन को लगातार मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। बूथ अध्यक्ष, बूथ मंत्री, बीएलए 2 के बाद अब बूथ स्तर पर व्हाट्सअप प्रमुख बना रही है। भोपाल के रामकुमार चौरसिया को प्रदेश का पहला व्हाट्सअप प्रमुख बनाया गया है। उन्हें भोपाल के बूथ 223 का प्रमुख बनाया गया है। प्रदेश भर में बीजेपी इस तरह के 65 हजार से ज्यादा व्हाट्सएप प्रमुख बनाने जा रही है।
व्हाट्सएप पर दौड़ेंगे बीजेपी पार्टी के संदेश
Mp Politics: मध्यप्रदेश में बीजेपी का संगठन सबसे मजबूत माना जाता है। पार्टी अब प्रदेश में संगठन को और धारदार बनाने जा रही है। पार्टी के संदेश और सरकार की नीतियों को चुटकियों में पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता तक पहुंचाने के लिए बीजेपी ने अब प्रदेश के हर बूथ तक व्हाट्सअप प्रमुख बनाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश में 65,015 पोलिंग बूथ हैं, बीजेपी ने हर बूथ पर अपनी 12 सदस्यीय कमेटी बनाई है। इसमें बूथ अध्यक्ष, बूथ मंत्री, बीएलए 2, व्हाट्सअप प्रमुख, मन की बात प्रमुख, हितग्राही प्रमुख और पन्ना प्रमुख शामिल है।
रामकुमार चौरसिया को बीजेपी ने दी नई जिम्मेदारी
Mp Politics: व्हाट्सअप प्रमुख बनाने की शुरुआत भोपाल के बूथ 223 से हुई है जहां रायसेन जिले के रामकुमार चौरसिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है। चौरसिया ने कहा कि “इस नई जिम्मेदारी से उत्साहित हूं, खुशी है कि पार्टी ने सबसे पहले मुझे व्हाट्सअप प्रमुख बनाया है। मेरी कोशिश रहेगी कि पार्टी की विचारधारा और सरकार की योजनाओं को हर बूथ के मतदाताओं तक पहुंचाया जाए। व्हाट्सअप प्रमुख बूथ के तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं को व्हाट्सअप ग्रुप से जोड़ेंगे। इसके बाद बूथ के मतदाताओं से जुड़े अलग-अलग ग्रुप बनाए जाएंगे जिस पर पार्टी की विचारधारा और योजनाओं से जुड़े संदेश भेजे जाएंगे”।
