Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Madhya Pradesh Floods: बारिश का यह स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक बार फिर आपदा जैसे हालात पैदा कर रहा..बड़े तालाब में पानी का स्तर 1666.50 फीट तक पहुंचा
  • मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh Floods: बारिश का यह स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक बार फिर आपदा जैसे हालात पैदा कर रहा..बड़े तालाब में पानी का स्तर 1666.50 फीट तक पहुंचा

divya mistry September 6, 2025

Madhya Pradesh Floods: मध्यप्रदेश में बारिश का यह स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक बार फिर आपदा जैसे हालात पैदा कर रहा है। राजधानी भोपाल के बड़े तालाब में पानी का स्तर 1666.50 फीट तक पहुंच गया… जिसका असर चारों ओर नजर आ रहा है। यह स्थिति तब बनी जब कैचमेंट क्षेत्रों और सीहोर जिले में भारी बारिश ने तालाब में रिकॉर्ड जलभराव करवाया।

Madhya Pradesh Floods
Madhya Pradesh Floods
  • भदभदा डैम – दो गेट खोले गए, जिससे पहले पानी छोड़ा गया तथा इसके बाद एक गेट बंद कर दिया गया। वर्तमान में कुल 11 में से केवल एक गेट से ही पानी छोड़ा जा रहा है।
  • Madhya Pradesh Floods: रायसेन, हलाली बांध में तीन गेट खोले गए हैं, जिनमें से प्रत्येक गेट से लगभग 2-2 मीटर ऊँचाई तक पानी निकालकर कुल 451.89 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है।
  • HALALI DAMP
    HALALI DAMP
  • इंदौर, अमर नगर (खजराना) में नाले किनारे बने तीन मंजिला मकान ढह गए; राजगढ़, नीमच, उज्जैन में कारें बह गईं और एक युवक लापता है। वहीं, इंदिरा सागर सहित पाँच डैम के गेट खोलने पड़े।
  • रतलाम, खाचरौद रोड पर कुछ परिवार बच्चों सहित पानी में फंस गए…जिन्हें देर रात एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाला।

Madhya Pradesh Floods: साढ़े चार इंच तक बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग ने 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर मालवा, झाबुआ, धार, शाजापुर, राजगढ़, गुना और श्योपुर शामिल हैं, जहां अगले 24 घंटों में ढाई से साढ़े चार इंच तक बारिश होने की संभावना जताई गई है

गुना की स्थिति थोड़ी अलग लेकिन बेहतर रही… यहां 63.1 इंच बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से लगभग 30 इंच ज्यादा है।

Madhya Pradesh Floods: मौसम विज्ञान की व्याख्या:

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने स्पष्ट किया कि दिनभर में तीन स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय रहे…एक मॉनसून ट्रफ, दो ट्रफ व एक लो-प्रेशर एरिया शामिल हैं…जो भारी बारिश की मुख्य वजह रहे।

प्रदेश में मानसून अब तक 40.6 इंच बारिश दर्ज हुई है, जो कि इस सीजन के लिए निर्धारित 32.4 इंच से काफी अधिक है (110% स्तर)। सामान्य औसत 37 इंच है, जबकि पिछले वर्ष मानसून में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।

Madhya Pradesh Floods: बड़ा तालाब अब ‘फुल टैंक लेवल’ तक पहुंच चुका है, हैरानी की बात है कि यह सितंबर में ऐसा हुआ है..यह स्थिति 2003 के बाद पहली बार देखी गई है।

  • तालाब का स्तर हाल ही में 1666.80 फीट तक पहुँच चुका था।
  • भदभदा डैम का पानी सीधे कलियासोत डैम में पहुँच रहा है, जिससे वहां के गेट खोलने की संभावना जताई जा रही है। केरवा डैम में भी जलस्तर में उछाल आया है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: लाल किला परिसर से ₹1 करोड़ का कलश चोरी: 760 ग्राम सोने पर हीरे-पन्ने जड़े थे
Next: Carmel Convent Bhopal: कार्मल कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा ने पहली मंजिल से लगाई छलांग

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.