Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Madhya Pradesh CM: सीएम डॉ. मोहन यादव रखेंगे जबलपुर में आधुनिक सांदीपनि विद्यालय की नींव,27 करोड़ 84 लाख की लागत से बनेगा भवन
  • मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh CM: सीएम डॉ. मोहन यादव रखेंगे जबलपुर में आधुनिक सांदीपनि विद्यालय की नींव,27 करोड़ 84 लाख की लागत से बनेगा भवन

divya mistry May 13, 2025

Madhya Pradesh CM: भूमिपूजन करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

खबर एमपी के जबलपुर से है जहां आईटी पार्क, बरगी हिल्स में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित सांदीपनि विद्यालय (सीएम राइज स्कूल) की नींव रखेंगे। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह एवं स्कूल शिक्षा व परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह भी उपस्थित रहेंगे। यह विद्यालय जबलपुर जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर साबित होगा।

Madhya Pradesh CM
Madhya Pradesh CM

27.84 करोड़ की लागत से बनेगा चार मंजिला भवन

Madhya Pradesh CM: सांदीपनि विद्यालय भवन का निर्माण 27 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। यह चार मंजिला भवन भूतल सहित कुल 13,666.80 वर्गमीटर क्षेत्र में फैला होगा। इसके निर्माण के लिए मध्यप्रदेश भवन विकास निगम को निर्माण एजेंसी के रूप में नियुक्त किया गया है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा स्कूल

Madhya Pradesh CM:  यह स्कूल अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जिसमें 57 क्लासरूम, भौतिक, रसायन, जीवविज्ञान और कंप्यूटर प्रयोगशालाएं शामिल होंगी। साथ ही, एक उच्चस्तरीय लाइब्रेरी का भी निर्माण किया जाएगा। यह विद्यालय किंडरगार्टन से लेकर हायर सेकेंडरी तक के लगभग 1,960 विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करेगा।

खेल और बहुउद्देशीय गतिविधियों की व्यवस्था

विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के शारीरिक विकास को ध्यान में रखते हुए 200 मीटर रनिंग ट्रैक, बास्केटबॉल, बैडमिंटन और खो-खो कोर्ट का निर्माण भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मिड-डे मील के लिए विशेष भवन और एक बहुउद्देशीय हॉल की भी व्यवस्था की जाएगी।

Madhya Pradesh CM:  300 विद्यार्थियों की क्षमता वाला आधुनिक ऑडिटोरियम

शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास पर भी जोर देते हुए विद्यालय परिसर में 300 विद्यार्थियों की क्षमता वाला एक अत्याधुनिक ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। यह ऑडिटोरियम छात्रों की प्रस्तुतियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सेमिनारों के लिए उपयोगी होगा।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: CG WEATHER: छत्तीसगढ़ में बदल रहा मौसम का मिजाज, 42 डिग्री पहुंचा दिन का पारा
Next: IPL 2025 New Shedule: IPL 2025 मैच का नया शेड्यूल जारी…

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.