Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP budget 2025: कल पेश होगा मध्यप्रदेश का बजट,जाने क्या रहेगा बजट में खास
  • मध्य प्रदेश

MP budget 2025: कल पेश होगा मध्यप्रदेश का बजट,जाने क्या रहेगा बजट में खास

Aditya Mishra March 11, 2025

किसान, महिला, युवा और गरीब पर विशेष ध्यान

MP budget 2025: खबर राजधानी भोपाल से है जहां मध्य प्रदेश सरकार का बजट कल यानि 12 मार्च को पेश किया जाएगा, जिसे वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा एमपी विधानसभा में पेश करेंगे। आप लोगों की जानकारी के लिए बतादें कि इस बजट को 25 लोगों की एक टीम ने तीन महीने की कड़ी मेहनत से तैयार किया है और इसमें विशेष ध्यान किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों पर दिया गया है।

बतादें कि बजट सत्र 10 मार्च से शुरू हो चुका है… और 12 मार्च को प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव की सरकार का बजट पेश होगा। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा इस दौरान सरकार की आगामी योजनाओं का खाका पेश करेंगे।

जानिए बजट की विशेषताएँ…

इस बार का बजट लगभग 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चार जातियों पर खास ध्यान दिया जाएगा और वो कुछ इस प्रकार से हैं… गरीब, किसान, महिला, और युवा। इन वर्गों को प्राथमिकता देते हुए बजट में कई योजनाएं लागू की जा सकती हैं।

बजट में कर्मचारियों के लिए 14% महंगाई भत्ते (DA) का प्रावधान हो सकता है। साथ ही, कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल, 80,000 से अधिक नौकरियों की घोषणा की जा सकती है। किसानों को सोलर पंप के लिए 60% सरकारी गारंटी, और जनजातीय वर्ग को साधने के लिए ‘धरती आबा योजना’ एवं ‘कृषक उन्नति योजना’ का ऐलान हो सकता है। धान के लिए प्रति हेक्टेयर 4000 रुपये, गेहूं के लिए 175 रुपये की प्रोत्साहन राशि, और दूध पर 5 रुपये प्रति लीटर बोनस देने की भी योजना है।

watch now: Bhopal, कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान टूटा मंच, BJP पर आरोप

इसके अलावा,अधोसंरचना विकास पर जोर दिया जाएगा। PWD के लिए 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान हो सकता है। शहरी क्षेत्रों में अगले तीन वर्षों में 10 लाख और ग्रामीण क्षेत्रों में 20 लाख आवास बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया जा सकता है, जिसके लिए 5000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जाएगा।

MP budget 2025: मध्य प्रदेश सरकार के इस बजट में राज्य के विकास और जनकल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की जा सकती हैं।

read more: नकली सांप लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhopal Liquor Shop: अपनी ही कॉलोनी में डर से जीने को मजबूर बच्चे, पूरी रात बिक रही शराब
Next: MI vs RCB WPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लूरु 7 विकेट से जीती..

Related Stories

बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.