Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Madhya Pradesh BJP President 2025: मध्यप्रदेश को जल्द मिलेगा नया बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, धर्मेंद्र प्रधान 1 जुलाई को भोपाल आएंगे
  • मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh BJP President 2025: मध्यप्रदेश को जल्द मिलेगा नया बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, धर्मेंद्र प्रधान 1 जुलाई को भोपाल आएंगे

Aditya Mishra June 27, 2025

प्रदेश अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया में तेजी

Madhya Pradesh BJP President 2025: भारतीय जनता पार्टी को मध्यप्रदेश में अगले हफ्ते नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने की संभावना है। इसके लिए पार्टी ने प्रक्रिया को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान 1 जुलाई को राजधानी भोपाल पहुंचेंगे। वे अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे और वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श करेंगे।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

सर्वसम्मति से होगा चयन

बतादें कि बीजेपी की परंपरा के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष का चयन सर्वसम्मति से किया जाएगा। मतदान की नौबत नहीं आएगी और सभी वरिष्ठ नेताओं की सहमति से नाम तय किया जाएगा। पार्टी का मानना है कि एकमत होकर चयन से संगठनात्मक एकता और मजबूती बढ़ेगी।

 कौन-कौन हैं दावेदार?

 बतादें कि नए प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कई नामों की चर्चा जोरों पर है…. वर्तमान अध्यक्ष और खजुराहो से सांसद वीडी शर्मा का नाम दोबारा चर्चा में है। इसके अलावा पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, सांसद गजेंद्र पटेल, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके, वरिष्ठ नेता लाल सिंह आर्य, मंत्री राजेंद्र शुक्ल और अरविंद भदौरिया भी इस दौड़ में माने जा रहे हैं।

read more: राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़, दो आरोपी इकबाल-ए-जुर्म से मुकरे

राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का भी शेड्यूल तय

प्रदेश अध्यक्ष चयन के साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया भी तेज हो गई है। पार्टी जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी करने वाली है। संसद के मानसून सत्र से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन पूरा कर लिया जाएगा। चूंकि यह निर्वाचन भी निर्विरोध होगा, इसलिए इसमें अधिक समय नहीं लगेगा।

20 जुलाई तक पूरी होगी प्रक्रिया

Madhya Pradesh BJP President 2025: प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अध्यक्षों के चयन की पूरी प्रक्रिया जुलाई के तीसरे सप्ताह तक पूरी होने की उम्मीद है। पार्टी का लक्ष्य है कि 20 जुलाई से पहले सभी औपचारिकताएं समाप्त कर दी जाएं। इससे संगठनात्मक कार्यों में स्थिरता और आगामी चुनावों के लिए बेहतर रणनीति बनाई जा सकेगी।

Read More :- ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय अफसर बोले- हमारे विमान तबाह हुए

Watch Now :- अब ट्रेन का इंतज़ार बन जाएगा एक शानदार अनुभव!

 

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Salman New Bulletproof Car: भाईजान ने खरीदी एक और बुलेटप्रूफ कार!
Next: Asaram Bapu Gujarat High Court bail: गुजरात हाईकोर्ट से आसाराम को अस्थायी राहत, 7 जुलाई तक बढ़ी जमानत

Related Stories

बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.