प्रदेश अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया में तेजी
Madhya Pradesh BJP President 2025: भारतीय जनता पार्टी को मध्यप्रदेश में अगले हफ्ते नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने की संभावना है। इसके लिए पार्टी ने प्रक्रिया को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान 1 जुलाई को राजधानी भोपाल पहुंचेंगे। वे अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे और वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श करेंगे।

सर्वसम्मति से होगा चयन
बतादें कि बीजेपी की परंपरा के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष का चयन सर्वसम्मति से किया जाएगा। मतदान की नौबत नहीं आएगी और सभी वरिष्ठ नेताओं की सहमति से नाम तय किया जाएगा। पार्टी का मानना है कि एकमत होकर चयन से संगठनात्मक एकता और मजबूती बढ़ेगी।
कौन-कौन हैं दावेदार?
बतादें कि नए प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कई नामों की चर्चा जोरों पर है…. वर्तमान अध्यक्ष और खजुराहो से सांसद वीडी शर्मा का नाम दोबारा चर्चा में है। इसके अलावा पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, सांसद गजेंद्र पटेल, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके, वरिष्ठ नेता लाल सिंह आर्य, मंत्री राजेंद्र शुक्ल और अरविंद भदौरिया भी इस दौड़ में माने जा रहे हैं।
read more: राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़, दो आरोपी इकबाल-ए-जुर्म से मुकरे
राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का भी शेड्यूल तय
प्रदेश अध्यक्ष चयन के साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया भी तेज हो गई है। पार्टी जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी करने वाली है। संसद के मानसून सत्र से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन पूरा कर लिया जाएगा। चूंकि यह निर्वाचन भी निर्विरोध होगा, इसलिए इसमें अधिक समय नहीं लगेगा।
20 जुलाई तक पूरी होगी प्रक्रिया
Madhya Pradesh BJP President 2025: प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अध्यक्षों के चयन की पूरी प्रक्रिया जुलाई के तीसरे सप्ताह तक पूरी होने की उम्मीद है। पार्टी का लक्ष्य है कि 20 जुलाई से पहले सभी औपचारिकताएं समाप्त कर दी जाएं। इससे संगठनात्मक कार्यों में स्थिरता और आगामी चुनावों के लिए बेहतर रणनीति बनाई जा सकेगी।
Read More :- ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय अफसर बोले- हमारे विमान तबाह हुए
Watch Now :- अब ट्रेन का इंतज़ार बन जाएगा एक शानदार अनुभव!
