Reporter: आदित्य शर्मा
बड़वानी। परिवहन विभाग पर भ्र्ष्टाचार का आरोप लगाते हुए अंजड़ निवासी अजय शर्मा आरटीओ कार्यालय के सामने परिवार को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गए थे।जो भूख हड़ताल रविवार को समाप्त होगई है। भूख हड़ताल पर बैठे अजय शर्मा ने बताया कि मेरा धरने पर बैठने का कारण यह था कि जो भी व्यक्ति RTO ऑफिस आता है।वह बहोत परेशान होता है।ओर उसका काम नही होपाता है। विभाग के द्वारा मुझे अस्वस्थ किया कि अब कोई भी व्यक्ति आए उसे कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इस बात का आरटीओ विभाग पूरी तरह से ध्यान रखेगा और आरटीओ का जो कार्य है वह भी बिना किसी परेशानी से चलता रहेगा।मेरी भूख हड़ताल 23 से प्रारंभ हुई थी। जो मैंने 29 रविवार को समाप्त की है ।लगभग मेरी भूख हड़ताल को 7 दिन हो चुके हैं।उन्होंने बताया कि आरटीओ विभाग से एक कर्मचारि आए थे। उन्होंने मुझे जूस पिलाकर मेरी भूख हड़ताल समाप्त कराई है।मोके पर एजेंट विवेक मलतारे ने भी जाकर अजय शर्मा के हाल जाने और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। आरटीओ विभाग के आशीष कुमार गोस्वामी ने बताया कि अजय शर्मा जो की विगत दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे थे।उनकी जो भी समस्या व मांगे थी। वह उन्होंने जिला परिवहन विभाग के संज्ञान में रखी जिसको विभाग ने गंभीरता से लेकर विचार करके अस्वस्थ किया है।की समस्याओं को दूर किया जाएगा।वहीं आपकी मांग मानी जाएगी उनकी भूख हड़ताल खत्म कराई गई है।
