
Reporter:- आदित्य शर्मा
बड़वानी।किसानों की समस्या को लेकर बड़वानी विधायक राजन मंडलोई और पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से किसान न्याय यात्रा निकाली गई। किसान न्याय यात्रा में हजार कांग्रेसी कार्यकर्ता सहित सैकड़ों किसान शामिल हुए।रैली 200 से अधिक ट्रैक्टरों पर सवार होकर शहर के गोशाला रोड़ स्थित विधायक कार्यालय से शहर के मुख्य मार्गो से कोर्ट चौराहा, होते हुए, पुराने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची। करीब 4 से 5 किलोमीटर की यात्रा तय करके रैली कार्यालय पहुंची। इस दौरान कांग्रेसियों ने बीजेपी की केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।बड़वानी विधायक राजन मण्डलोई ने कहा- भाजपा की सरकार ने समर्थन मूल्य को लेकर के जो गारंटी दी थी। उस गारंटी को याद दिलाने के लिए कांग्रेस ने किसानों के साथ न्याय यात्रा निकाली है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने किसानों के समर्थन में आंदोलन किया था। 3100 रुपए में किसानों से धान की खरीदी की जाए।2700 रुपए क्विंटल गेहूं की खरीदी हो और 6 हजार में सोयाबीन की खरीदी की जाए। इन मांगों को याद दिलाने के लिए कांग्रेस द्वारा किसान न्याय यात्रा निकाली गई है। इसके अलावा मांग है कि कृषि से जुड़ी हर वस्तुओं में जो टैक्स लगाया गया है। उसमें छूट दिलाई जाए।