Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Madhya Pradesh: आज मोहन कैबिनेट की अहम बैठक, रीवा को मिलेगी नई उड़ान सेवा का तोहफा
  • मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh: आज मोहन कैबिनेट की अहम बैठक, रीवा को मिलेगी नई उड़ान सेवा का तोहफा

divya mistry November 10, 2025

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में आज सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री का आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। वे सुबह 10 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे और 10:30 बजे कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे।

Madhya Pradesh:
Madhya Pradesh:

क्षेत्र के विकास को नई उड़ान मिलेगी

बैठक के बाद मुख्यमंत्री सुबह 11:35 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रीवा से दिल्ली के लिए 72 सीटर हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे। यह सेवा विंध्य क्षेत्र के लोगों के लिए राजधानी दिल्ली तक सीधी हवाई सुविधा उपलब्ध कराएगी। इसके साथ ही जल्द ही रीवा से इंदौर के लिए भी हवाई सेवा शुरू की जाएगी, जिससे क्षेत्र के विकास को नई उड़ान मिलेगी।

संगठन से जुड़ी गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी

Madhya Pradesh: दोपहर 1 बजे सीएम नर्मदा नियंत्रण मंडल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें नर्मदा जल प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे वे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे, जहां संगठन से जुड़ी गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी।

हितानंद शर्मा भी उपस्थित रहेंगे

इसी के साथ भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष भी आज एक महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। इस बैठक में बिरसा मुंडा जयंती (15 नवंबर) के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘गौरव यात्रा और उत्सव’ की रूपरेखा तय की जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और हितानंद शर्मा भी उपस्थित रहेंगे।

एक महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं

Madhya Pradesh: बता दें कि बिरसा मुंडा जयंती पर जबलपुर और आलीराजपुर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली संबोधित करेंगे। ये आयोजन जनजातीय गौरव और समाजिक समरसता के संदेश को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Akash in Ranji Trophy 2025: आकाश ने लगातार 8 गेंदों पर 8 छक्के लगाकर तोड़ा युवराज और रवि शास्त्री के रिकॉर्ड…
Next: MP NEWS :विपिन रघुवंशी का बयान-सोनम समेत पांचों को कड़ी सजा दी जाए

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान 2 मार्च को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगा

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.