Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Madhya Pradesh: मंडला में गणेश पंडाल के सामने जमीन से निकली सफेद तरल धारा, चमत्कार समझ उमड़ी भीड़
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh: मंडला में गणेश पंडाल के सामने जमीन से निकली सफेद तरल धारा, चमत्कार समझ उमड़ी भीड़

divya mistry September 2, 2025

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश के मंडला जिले के महाराजपुर क्षेत्र में एक अजीब घटना ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। आंगन तिराहा स्थित भगवान गणेश के पंडाल के सामने अचानक जमीन से सफेद रंग की एक तरल धारा निकलने लगी। यह तरल पदार्थ दिखने में दूध जैसा लग रहा था, जिसे देख स्थानीय लोग हैरान रह गए।

Madhya Pradesh
Madhya Pradesh

Madhya Pradesh: प्रसाद समझकर अपने साथ बर्तन में भरकर ले जाने लगे

देखते ही देखते यह खबर इलाके में आग की तरह फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचने लगे। कई श्रद्धालुओं ने इसे भगवान गणेश का चमत्कार मानते हुए पूजा अर्चना शुरू कर दी। लोग नारियल, फूल चढ़ाने लगे और कई लोग उस सफेद तरल को प्रसाद समझकर अपने साथ बर्तन में भरकर ले जाने लगे।

Madhya Pradesh: रहस्यमयी तरल की जांच शुरू कर दी

भीड़ को देखते हुए पुलिस और नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां मोर्चा संभालते हुए स्थिति को नियंत्रित किया, जबकि नगर पालिका की टीम ने उस रहस्यमयी तरल की जांच शुरू कर दी है।

Madhya Pradesh: पालिका अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि वह तरल वास्तव में दूध है या कुछ और। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि यह किसी सीवर लाइन से निकला केमिकल या कोई अन्य रासायनिक पदार्थ भी हो सकता है। मौके पर मौजूद सीवर लाइन के कर्मचारियों ने भी स्पष्ट रूप से कुछ कहने से इनकार कर दिया है और कहा है कि पूरी जांच के बाद ही सही जानकारी सामने आएगी।

तरल पदार्थ के सीधे संपर्क में आने से बचें

फिलहाल, प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि वे किसी निष्कर्ष पर पहुँचने से पहले जांच रिपोर्ट का इंतजार करें और तरल पदार्थ के सीधे संपर्क में आने से बचें।

Madhya Pradesh: कोई चमत्कार है या फिर कोई वैज्ञानिक कारण

इस रहस्यमयी घटना ने लोगों के बीच कौतूहल पैदा कर दिया है। कुछ लोग इसे आस्था से जोड़कर देख रहे हैं, तो वहीं प्रशासन इसे सावधानीपूर्वक जांच का विषय मान रहा है। अब सबकी निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह वास्तव में कोई चमत्कार है या फिर कोई वैज्ञानिक कारण।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: “aaj ka rashifal in hindi: 02 September 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | Daily horoscope”
Next: Hockey Asia Cup 2025: भारत ने कजाकिस्तान को 15-0 से हराया, सुखजीत बने प्लेयर ऑफ द मैच…

Related Stories

War Impact on India
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर: कच्चा तेल, सोना, पेट्रोल भारत में महंगा?

himani Shrotiya March 2, 2026
IND vs AFG Series 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs AFG Series: अफगानिस्तान और भारत के बीच खेला जाएगा वनडे और टेस्ट मैच

Hema Gupta March 2, 2026
Afghanistan Pak Airbase Attack
  • Top Story
  • देश-विदेश

अफगानिस्तान ने पाक के नूर खान एयरबेस पर किया हमला, पाक बोला – 400 अफगान लड़ाके मारे

himani Shrotiya March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदू भैया को श्रद्धांजलि अर्पित की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू का किया स्मरण

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर: कच्चा तेल, सोना, पेट्रोल भारत में महंगा?
  • Toxic Song Out: टॉक्सिक का पहला गाना आउट, मचा रहा तबाही…
  • CM नीतीश का मरीजों को तोहफा, PMCH में 90 अतिरिक्त बेड बढ़ाने की घोषणा
  • शेयर बाजाऱ – एक नज़र में
  • वाराणसी में टूटा चीन का रिकॉर्ड, एक घंटे में लगाए 245103 पौधे
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.