Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश कैबिनेट के अहम फैसले: युवाओं को लैपटॉप
  • मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश कैबिनेट के अहम फैसले: युवाओं को लैपटॉप

divya mistry July 1, 2025

Madhya Pradesh:भोपाल में मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने बैठक के बाद जानकारी देते हुए बताया कि 4 जुलाई को युवाओं को लैपटॉप वितरण किया जाएगा, वहीं छात्राओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम भी आयोजित होगा।

Madhya Pradesh
Madhya Pradesh

Madhya Pradesh: विशेष बजट का भी प्रावधान किया गया

बैठक में मुख्यमंत्री ग्राम वृंदावन योजना को स्वीकृति दी गई है, जिसके तहत हर विधानसभा क्षेत्र से एक गांव चुना जाएगा, जिसकी जनसंख्या करीब 2,000 होगी और वहां 500 गौवंश की व्यवस्था की जाएगी। गांवों को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने के लिए सड़क, स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक भवन, चिकित्सालय और स्कूल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए विशेष बजट का भी प्रावधान किया गया है।

Madhya Pradesh: रक्षा क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर मिलेंगे

उपमुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि भोपाल में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय का कैंपस शुरू करने की अनुमति मिल चुकी है। जब तक भवन तैयार नहीं होता, इसका संचालन राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से किया जाएगा। इससे युवाओं को रक्षा क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

1766 क्षतिग्रस्त पुलों के निर्माण के लिए 4572 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। पांच वर्षों में सभी पुलों का निर्माण किया जाएगा।

Madhya Pradesh: ओबीसी छात्रावासों को भी राहत

ओबीसी छात्रावासों को भी राहत दी गई है। 9000 से ज्यादा छात्रों के लिए भोजनालय की व्यवस्था की जाएगी, जिस पर लगभग 17 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

इसके साथ ही मऊगंज, मैहर और पांढुर्णा में अनुसूचित जाति-जनजाति कार्यालय खोलने के लिए 3.81 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है।

गंभीर अपराधों की जांच में तेजी आएगी

नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 1266 नए फोरेंसिक एक्सपर्ट पद सृजित किए गए हैं, जिससे गंभीर अपराधों की जांच में तेजी आएगी।

इन सभी निर्णयों से स्पष्ट है कि सरकार युवाओं, ग्रामीण विकास और न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: ‘Hera Pheri 3’ Controversy Resolved: प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने बताया कैसे साथ आए अक्षय, सुनील और परेश!
Next: Chhattisgarh Development: छत्तीसगढ़ बनेगा नए उद्योगों का हब, सीएम विष्णुदेव साय ने किया वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 का शुभारंभ

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.