Madhepura car accident: बिहार के मधेपुरा में सड़क हादसे में 3 दोस्तों की मौत हो गई, जबकि 1 लापता है। एक्सीडेंट शुक्रवार देर रात हुआ, जब एक कार बिजली के खंभे को तोड़ते हुए 20 फीट ऊंचे अरार घाट पुल से नीचे नदी में जा गिरी।

सोशल मीडिया पर लाइव
चारों दोस्त ग्वालपाड़ा से मेला देखकर लौट रहे थे। हादसे से 1 घंटे पहले वो सोशल मीडिया पर लाइव थे। करीब 3 मिनट के वीडियो में सभी दोस्त कार में भोजपुरी गाना बजाकर झूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कई बार कार की स्पीड मीटर पर फोकस किया गया, जिसमें गाड़ी की स्पीड 140 km नजर आ रही है। चारों गाड़ी के अंदर मस्ती करते नजर आ रहे थे।
मृतकों की पहचान
घनश्याम कुमार (28)
अंकित कुमार (26)
बसंत कुमार (23)
चौथे शख्स की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

झूमते गाते आई मौत
गाड़ी में फुल साउंड में खेसारी लाल का गाना बज रहा है। जिस पर चारों दोस्त झूम रहे थे। बीच-बीच में चारों दोस्त हुटिंग भी कर रहे थे। गाड़ी की स्पीड ज्यादा थी। वीडियो में एक युवक ने बोला- 50 रुपए में 5 ग्लास… गर्मी खल्लास। वहीं दूसरे ने कहा, बिहार के रंगबाज… जिले के रंगबाज….इस वीडियो के 1 घंटे बाद ही हादसा हुआ और गाड़ी पुल से नीचे नदी में गिर गई।
नदी में गिरी कार
हादसे वाली जगह के पास ही एक पान की दुकान है। पान दुकानदार ने बताया, ‘कल रात मैं दुकान के अंदर सो रहा था। अचानक से जोरदार टक्कर और कछ गिरने की आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो 2 पोल और एक दुकान टूटी हुई थी। मोबाइल की लाइट जलाकर देखा तो नीचे कार गिरी थी। गाड़ी का सिर्फ पिछला हिस्सा ही नजर आ रहा था, बाकी का पार्ट पानी के अंदर था। इसके बाद दुकानदार ने पुलिस को फोन किया।
Madhepura car accident: 1 लापता
नदी में गिरने से कार पूरी तरह से डैमेज हो गई। चारों ग्लास टूट गए थे। कार का एयर बैग खुला हुआ था।2 लोगों का शव कार के अंदर ही थे। जबकि तीसरे का सुबह कार के पास से मिला। वहीं चौथा शख्स लापता है।
