Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • ‘Maalik’ Movie Release: गैंगस्टर बनकर लौटे राजकुमार राव, सत्ता, धोखा और अपराध की कहानी – जानें फिल्म को कैसा मिला रिस्पॉन्स?”
  • एंटरटेनमेंट

‘Maalik’ Movie Release: गैंगस्टर बनकर लौटे राजकुमार राव, सत्ता, धोखा और अपराध की कहानी – जानें फिल्म को कैसा मिला रिस्पॉन्स?”

Hema Gupta July 11, 2025

‘Maalik’ Movie Release: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर स्टारर एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘मालिक’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 2 घंटे 29 मिनट लंबी यह फिल्म सत्ता की भूख, रिश्तो में विश्वासघात की कहानी है, इसमें राजकुमार राव गैंगस्टर के रुप में नजर आ रहें हैं, और फिल्म की मिली जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Read More: Raghav Juyal 34th Birthday:’द पैराडाइज’ टीम ने BTS वीडियो शेयर कर राघव को दी बधाई! जानिए राघव से जुड़ी कुछ खास बातें…

जानिए फिल्म की कहानी…

राजकुमार राव इस बार एक गैंगस्टर के किरदार में नजर आए हैं, जो कि उत्तर प्रदेश के एक काल्पनिक अंडरवर्ल्ड के इर्द-गिर्द घूमती हैं। ‘मालिक’ की कहानी 1980 के दशक के प्रयागराज में रची गई है, जहां एक आम इंसान अपनी किस्मत बदलने के ख्वाब लेकर निकलता है। लेकिन ऊंचाइयों तक पहुंचने की इस दौड़ में उसे रिश्तों के धोखे, सामाजिक भेदभाव की सामना करना पड़ता है। उसकी महत्वाकांक्षा धीरे-धीरे उसे अपराध के अंधेरे गलियारों की ओर धकेल देती है।

जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, सत्ता की भूख इतनी हावी हो जाती है कि अपने ही दोस्त दुश्मन बन जाते हैं। और नायक खुद को ऐसी स्थिति में पाता है, जहां से न लौटने का कोई रास्ता बचता है और न ही आत्मा की शांति।

फिल्म को दो हिस्सों में गढ़ा गया है:

पहला हाफ नायक की जद्दोजहद और अपराध की दुनिया में उसके धीरे-धीरे कदम जमाने की कहानी है — जो काफी रोमांचक और जिज्ञासापूर्ण है।

दूसरे हाफ में उसकी ताकत के फैसलों का बोझ, उसकी आत्मा की घुटन और उस सत्ता की कीमत सामने आती है — लेकिन यहीं फिल्म थोड़ी धीमी और बिखरी हुई नजर आती है।

फिल्म में एक्टिंग…

1. राजकुमार राव फिल्म की रीढ़ हैं। उनके एक्सप्रेशंस, आंखों की गहराई और इलाहाबादिया लहजे को पकड़ने का अंदाज कमाल का है। उन्होंने न सिर्फ किरदार जिया है, बल्कि उसे सांस भी दी है।

2. मानुषी छिल्लर ने अपनी भूमिका को ईमानदारी से निभाया है, लेकिन उनका किरदार सीमित नजर आता है।

3. सौरभ शुक्ला हमेशा की तरह दमदार रहे, वहीं स्वानंद किरकिरे और अंशुमान पुष्कर ने भी प्रभावशाली परफॉर्मेंस दी है।

4. प्रोसेनजीत चटर्जी और सौरभ सचदेवा जैसे मजबूत कलाकारों को थोड़ा और स्क्रीन टाइम दिया जाता, तो उनका असर और गहरा होता।

An experience I’ll never forget!
Every individual on this film has added value to my life in ways they’ll never know 🤗🤗
Grateful 🫶🧿🙏
Ab film aap sabke hawaale ❤️❤️#Maalik in theatres now!! pic.twitter.com/vCrGCLCQDT

— Manushi Chhillar (@ManushiChhillar) July 11, 2025

राइटिंग और डायरेक्शन: देसी फ्लेवर में सजी पॉलिटिकल गैंगस्टर थ्रिलर..

फिल्म की स्क्रिप्ट पुलकित और ज्योसना नाथ की कलम से निकली है और निर्देशन की कमान खुद पुलकित ने संभाली है। फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है — इसका देसी ट्रीटमेंट। प्रयागराज के माहौल को प्रामाणिकता से पेश किया गया है और क्राइम वर्ल्ड की सच्चाइयों को बिना ग्लैमर के दिखाने की कोशिश की गई है।

राजकुमार राव को जिस तरह से स्क्रिप्ट में गूंथा गया है, वह निर्देशक की गहरी समझ को दर्शाता है। हालांकि, फिल्म का दूसरा हिस्सा थोड़ी कसावट और स्पष्टता की मांग करता है।

पहली बार साथ दिखे राजकुमार और मानुषी…

मिस वर्ल्ड रह चुकीं मानुषी छिल्लर ने इस फिल्म के जरिए क्राइम ड्रामा जोनर में कदम रखा है। राजकुमार के साथ उनकी जोड़ी नई जरूर है, लेकिन स्क्रीन पर दोनों की केमिस्ट्री उम्मीद से कम असर छोड़ती है।

लोगो की मिली जुली प्रतिक्रिया…

एक यूजर ने लिखा कि-

“किसान के बेटे से लेकर खूंखार माफिया सरगना तक… #मालिक 1990 के दशक के इलाहाबाद की एक रोमांचक यात्रा है, जिसमें राजकुमार राव का जबरदस्त किरदार है। कहानी भले ही अनुमानित हो, लेकिन राव अपने दमदार अभिनय से फिल्म को एक अलग ही स्तर पर ले जाते हैं। उनके लिए इसे जरूर देखें।
#मालिकरिव्यू
@राजकुमारराव”

From farmer’s son to feared mafia kingpin… #Maalik is a gritty ride through 1990s Allahabad, powered by Rajkummar Rao’s fiery portrayal. Story’s predictable, but Rao elevates the film to another level with his strong performance. Watch it for him.#MaalikReview @RajkummarRao pic.twitter.com/UONv3AKOGL

— Aakash Kumar (@aakashkmr) July 11, 2025

एक यूजर ने लिखा कि-

“आदर सहित, राजकुमार राव सर, आप इन छपरी भूमिकाओं के लिए पैदा नहीं हुए हैं, आप वास्तविक जीवन की कहानियों, संघर्षरत छात्रों, ईमानदार अधिकारियों और एक पारिवारिक व्यक्ति के लिए कहीं बेहतर हैं। #राजकुमारराव

इन पर अपना समय और कीमती प्रतिभा बर्बाद न करें।
@राजकुमारराव

#मालिक के लिए शुभकामनाएं”

With Due respect Rajkumar Rao sir you are not born for these chhapri roles, you are much better for real life stories, Struggling students, Honest officers and family man. #Rajkumararao

Don’t waste your time and precious talent for these. @RajkummarRao

Best wishes for #Maalik pic.twitter.com/IRBFnSlfCU

— Dr. Mahira 🩺 (@IamRealMahi) July 10, 2025

एक ने लिखा कि-

MaalikReview ~ DISASTER & MESS!

Ratings: ⭐️ ½#Maalik is a film whose SCREENPLAY is written in such a way that it will confuse you, bore you, and make you scratch your head for wasting your money !

They lifted many gangster films’ STORIES, SCENES, and even DIALOGUES to merge…

— Lokesh meena (@Lokeshm124) July 11, 2025

seated for maalik in an empty theatre. the show almost got cancelled because i am the only one here ☹️

— defective pikachu⁷ (@kishi_asf) July 11, 2025

First Half Of #Maalik….”Completely opposite of expectations… Maybe the second half will be better.
Actors’ performances were good.
Full review coming soon…” #maalikreview pic.twitter.com/Vd2fA8U7Uo

— Bipin Singh (@bipinsinghreal) July 11, 2025

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Raja Guru Aradhya trailer 2025: अभिनेता राजा गुरु की फिल्म ‘आराध्य’ का ट्रेलर रिलीज, सोशल मीडिया में धमाल
Next: Crocodile attack in Damoh Byarma River: दमोह में ब्यारमा नदी में मगरमच्छ ने महिला को बनाया शिकार, इलाके में दहशत

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.