Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Maa Movie: पहली बार हॉरर फिल्म में नजर आईं काजोल, फिल्म ‘मां’ को मिली सराहना लेकिन कमाई रही धीमी
  • एंटरटेनमेंट

Maa Movie: पहली बार हॉरर फिल्म में नजर आईं काजोल, फिल्म ‘मां’ को मिली सराहना लेकिन कमाई रही धीमी

divya mistry June 28, 2025

Maa Movie: करीब तीन साल के अंतराल के बाद काजोल बड़े पर्दे पर लौटी हैं और इस बार उन्होंने एक नया जॉनर चुना है। उनकी फिल्म ‘मां’ 27 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दिलचस्प बात यह है कि काजोल पहली बार हॉरर फिल्म में नजर आ रही हैं, जिससे उनके फैंस खासे उत्साहित हैं। हालांकि, दर्शकों की तारीफों के बावजूद फिल्म की पहले दिन की कमाई उम्मीद के मुताबिक खास नहीं रही।

Maa Movie
Maa Movie

Maa Movie: किसी भी हद तक जाने को तैयार रहती हैं

‘मां’ का निर्देशन विशाल फुरिया ने किया है और यह एक माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म है। इससे पहले काजोल ने इस तरह के किसी जॉनर में काम नहीं किया था। फिल्म में काजोल ने अंबिका नाम की एक महिला का किरदार निभाया है, जो एक क्रूर ‘मां’ के रूप में दिखती हैं। वह अपनी बेटी को रहस्यमयी और अनजानी ताकतों से बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहती हैं।

Maa Movie: दर्शकों में उत्सुकता जरूर देखने को मिली

फिल्म में काजोल के अलावा इंद्रनील सेनगुप्ता, जितिन गुलाटी और खेरिन शर्मा भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म के ट्रेलर और कहानी को लेकर दर्शकों में उत्सुकता जरूर देखने को मिली है।

Maa Movie: बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत

बात करें फिल्म की कमाई की, तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘मां’ ने पहले दिन 4.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। हालांकि, फिल्म के बजट की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में इजाफा हो सकता है, क्योंकि सोशल मीडिया पर मिल रहे पॉजिटिव रिव्यूज से फिल्म के लिए उम्मीदें बढ़ी हैं।

कनप्पा से टकराव

काजोल की फिल्म ‘मां’ को अजय देवगन, ज्योति देशपांडे और कुमार मंगत पाठक ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की रिलीज के साथ ही इसे साउथ की बड़ी फिल्म कनप्पा से मुकाबला करना पड़ रहा है, जो इसी हफ्ते सिनेमाघरों में उतरी है। दोनों फिल्मों के बीच आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

बॉक्स ऑफिस पर कांटे की टक्कर

गौरतलब है कि इससे पहले काजोल साल 2022 में फिल्म ‘सलाम वेंकी’ में नजर आई थीं, लेकिन वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी और कुल सिर्फ 2.42 करोड़ रुपए ही कमा पाई थी। ऐसे में काजोल के फैंस को उम्मीद है कि ‘मां’ उनकी वापसी को सफल बनाएगी।

 

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Traffic Jam: इंदौर-देवास हाइवे पर 32 घंटे का जानलेवा जाम: 3 जिंदगियां खत्म
Next: Weather Update: छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश, 33 जिलों में यलो अलर्ट

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.