CM मान ने कहा कि पंजाबी मेहनती और जज्बे वाले हैं और केंद्र की बार-बार अनदेखी के बावजूद आप सरकार और पंजाब के लोग एकजुट होकर अपने दम पर पंजाब को मजबूत बनाएंगे।

‘किसानों को फिर दिया धोखा’
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा नेकहा कि केंद्र सरकार ने एक बार फिर पंजाब और हरियाणा के किसानों की जायज चिंताओं को नजरअंदाज किया, जिससे किसान-हितैषी होने के उसके खोखले दावों की पोल खुल गई है। वित्त मंत्री ने बताया कि एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है और न ही मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए मदद की गई है, जिससे कृषि प्रधान राज्यों को अपने भरोसे छोड़ दिया गया है।

CM Mann Budget: किसानों के प्रति उदासीनता
हरपाल सिंह ने कहा कि यह बजट स्पष्ट रूप से केंद्र के भेदभाव और अनाज पैदा करने वाले प्रदेशों, खासकर पंजाब के किसानों के प्रति उसकी लगातार उदासीनता को दिखाता है। ये किसान सम्मान, सहयोग और उचित निवेश के हकदार हैं, खोखले नारों के नहीं।
