
हिंदू छात्र ने दी सुरक्षा
लखनऊ यूनिवर्सिटी के परिसर में जब मुस्लिम छात्र नमाज अदा कर रहे थे और हिंदू छात्र हाथ में हाथ डालकर सुरक्षा घेरा बनाकर खड़े थे। यह नजारा 200 साल पुराने लाल बारादरी परिसर की मस्जिद के बाहर का है। जिसे यूनिवर्सिटी प्रशासन ने गेट पर ताला लगाकर बंद कर दिया। इसके विरोध में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं।
गेट पर लगाया ताला
विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि लाल बारादरी का भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है और कभी भी गिर सकता है। इसी वजह से यहां बैंक, क्लब, कैंटीन को भी खाली कराया जाएगा। इसलिए लाल बरादारी के गेट पर ताला लगाया गया और बैरिकेडिंग कर दी गई। लाल बारादरी के अंदर एक मस्जिद भी है। रमजान के बीच गेट बंद होने से मुस्लिम छात्र मस्जिद में दाखिल नहीं हो पाए। रविवार, 22 फरवरी को नाराज छात्रों ने विरोध जताया और परिसर के बाहर ही नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान हिंदू छात्र चेन बनाकर मुस्लिम छात्रों के लिए ढाल बनकर खड़े हो गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Lucknow University Namaz: दो गुट आमने-सामने
सोमवार, 23 फरवरी को छात्र फिर प्रदर्शन करने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। प्रदर्शन देख दूसरे गुट के छात्र भी वहां पहुंच गए। उन्होंने मस्जिद खोलने की मांग कर रहे छात्रों के खिलाफ ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए। कैंपस में आज हालात तब तनावपूर्ण हो गया जब एक तरफ लाल बारादरी में स्थित मस्जिद को खुलवाने की मांग लेकर छात्रों ने धरना प्रदर्शन किया और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र भी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्ष धरने पर बैठ गया। एक पक्ष मस्जिद खुलवाने की मांग कर रहा है जबकि दूसरा पक्ष हनुमान चालीसा पढ़ने लगा।
धरने पर बैठे दोनों पक्ष
लाल बारादरी की मस्जिद को बंद रखे जाने की मांग को लेकर दोनों पक्ष धरने पर बैठ गए। एक समय मामला इतना ज्यादा उग्र हो गया कि दोनों पक्ष एक दूसरे से मारपीट तक करने को उतारू हो गए। तब विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस की मदद से दोनों पक्षों को अलग किया और एक पक्ष को लेकर VC से बातचीत के लिए चले गए।
