Lucknow Green Corridor: राजधानी लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर का रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लोकार्पण किया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसे प्रदेश की जनता को समर्पित किया। झूलेलाल पार्क में लोकार्पण समारोह हुआ। प्रदेश सरकार के कई मंत्री और भाजपा पदाधिकारी भी इसमें शामिल हैं। यह ग्रीन कॉरिडोर कुल लंबाई 57 किलोमीटर है।

लखनऊ AI सिटी बनेगा
वहीं, मुख्यमंत्री योगी ने कहा, प्रशासन की जिस जमीन पर आक्रमण किया गया था, उसी जमीन से कब्जा हटाकर उसी पैसे का प्रोजेक्ट बनाया गया। इसमें शासन ने प्राधिकरण को पैसा नहीं दिया। लखनऊ AI सिटी के रूप में विकसित होगा। सरकार ने इसके लिए भी पैसों की व्यवस्था कर ली है। दुश्मन को ठिकाने लगाने वाले ब्रह्मोस के इंजीनियर अधिकतर AKTI, पॉलीटेक्निक और सरकारी कालेजों से हैं। लखनऊ इमर्जिंग टेक्नोलॉजी के रूप में विकसित हो रहा है।
Lucknow Green Corridor: 1519 करोड़ का कॉरिडोर
इस शिलान्यास के साथ परियोजना के तीसरे और चौथे चरण के निर्माण कामों का शिलान्यास भी किया गया। ग्रीन कॉरिडोर 1519 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। 100 करोड़ की लागत से ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के पहले फेस का लोकार्पण 11 मार्च 2024 को किया गया था। 6.8 किमी लंबा ये पुल IIM रोड से पक्का पुल तक बना था। 13 मार्च 2026 को परियोजना के दूसरे चरण का लोकार्पण किया गया। इस चरण के अंतर्गत डालीगंज से लेकर निशातगंज होते हुए समता मूलक चौक तक का हिस्सा आता है।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ समता मूलक क्रॉसिंग पर यातायात के लिए ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन किया।
