Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर चलती AC बस में भीषण आग, 70 यात्री बाल-बाल बचे
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश

लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर चलती AC बस में भीषण आग, 70 यात्री बाल-बाल बचे

Shital Sharma October 26, 2025

lucknow-expressway-bus-fire-accident-70-passengers-safe

lucknow expressway accident: लखनऊ। रविवार सुबह साढ़े 4 बजे का वक्त था, जब आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक AC बस अचानक भीषण आग की चपेट में आ गई। बस दिल्ली से गोंडा जा रही थी और हादसे के वक्त इसमें करीब 70 यात्री सवार थे।

टायर फटने से शुरू हुआ हादसा

यात्रियों ने बताया कि बस 80-90kmph की रफ्तार से चल रही थी, तभी पीछे का टायर अचानक फट गया। तेज आवाज के साथ बस लहराई और ड्राइवर ने तुरंत ब्रेक लगाया। जैसे ही ड्राइवर और क्लीनर बाहर उतरकर चेक कर रहे थे, पीछे की तरफ से धुआं उठना शुरू हो गया।

धुआं देखते ही यात्रियों में डर फैल गया। कई लोग अपने सामान को छोड़कर बस से बाहर भागे। कुछ ही मिनटों में धुआं लपटों में बदल गया और बस आग का गोला बन गई।

दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

हादसे की सूचना मिलने के करीब डेढ़ घंटे बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने में कड़ी मशक्कत लगी। जब तक दमकल ने आग पर काबू पाया, तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। बस का केवल ढांचा बचा।

प्रभारी निरीक्षक सतीश राठौर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ माना जा रहा है। टायर फटने के कारण शॉर्ट सर्किट से आग लगी, हालांकि जांच अभी जारी है।

 यात्रियों ने कहा- छठी मैया ने बचा लिया: lucknow expressway accident

बस में ज्यादातर लोग दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से छठ पर्व मनाने के लिए घर जा रहे थे। हादसे में कई यात्रियों का सामान जल गया, लेकिन किसी की जान बच गई। यात्री कह रहे हैं कि “छठी मैया ने बचा लिया”, क्योंकि हादसा इतना भयंकर था कि अगर थोड़ी देर देर होती, तो परिणाम भयावह हो सकता था।

lucknow-expressway-bus-fire-accident-70-passengers-safe

पुलिस ने सुरक्षित यात्रियों को गोंडा भेजने के लिए दूसरी बस का इंतजाम किया। घटना स्थल पर किसी प्रकार के फायर सेफ्टी उपकरण मौजूद नहीं थे, जिससे हालात और खतरनाक हो सकते थे।

Read More:- Best life changing habits: ज़िंदगी को आसान बनाने वाले 5 छोटे बदलाव जो आपकी सोच ही बदल देंगे.

 

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में आग, 70 यात्रियों की जान बाल-बाल बची
Next: RAJASTHAN NEWS : CM भजनलाल शर्मा एक्शन मोड में,5 शिक्षकों को किया निलंबित

Related Stories

CM Yogi Varanasi Visit
  • उत्तर प्रदेश

2 दिन के वाराणसी दौरे पर CM योगी, नए प्रोजेक्ट की समीक्षा

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम
  • उत्तर प्रदेश

गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम; पुलिसकर्मियों, विदेशियों पर भी गोपियों ने बरसाईं छड़ियाँ

Rohan Umak March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • 2 दिन के वाराणसी दौरे पर CM योगी, नए प्रोजेक्ट की समीक्षा
  • राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया तेज, CM दिल्ली हुए रवाना
  • CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता
  • वकार महामंत्र दिवस 2.0: CM भजनलाल ने नवकार मंत्र क रथों को दिखाई हरी झंडी
  • PU छात्र संघ चुनाव में NSUI का दबदबा, शांतनु शेखर बने अध्यक्ष
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.