Lucknow Breaking: उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (UPSTF) को एक बड़ी सफलता मिली है। आपको बतादें की STF ने शराब तस्करी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपी तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तस्करों में राजेंद्र पासवान,राकेश और अभिषेक ठाकुर शामिल हैं।
QR कोड,स्टीकर हटाकर बेचते थे शराब
Lucknow Breaking: STF ने इन आरोपियों से करीब 30 लाख रुपये मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब और 77 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपियों ने यूपी की शराब दुकानों पर बिक्री के लिए आई अंग्रेजी शराब के बारकोड और स्टीकर हटा कर उसे बिहार में सप्लाई किया था। इसके लिए उन्होंने नदी के रास्ते नाव और स्टीमर का इस्तेमाल किया।
गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश जारी

Lucknow Breaking: जानकारी के अनुसार बलिया जिले के शराब ठेकेदार मनोज सिंह और धीरज अपने साथियों के साथ मिलकर शराब की खेप पर से QR कोड और स्टीकर हटा कर उसे बिहार में बेच रहे थे। STF ने इन तीनों आरोपियों को बलिया जिले से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब पूरे गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है।
