LSG Vs GT LIVE Score: IPL 2026 के 19वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में गुजरात टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। वहीं पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 164 रन बनाए।
LSG Vs GT LIVE Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी
पहले बैटिंग करने उतरे एडन मार्कम ने 21 गेंद में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 30 रन बनाकर पावेलियन लौट गए। फिर मिचैल 11 रन, टीम के कप्तान पंत 18 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद आएं बाकी प्लेयर्स 20 रन तक का स्कोर भी नहीं बना सके लेकिन, लिंडे ने 3 चौके लगाकर स्कोर को 150 के पार पहुंचाया। इसी के साथ टीम ने 20 ओवर में 164 रुपए का स्कोर खड़ा किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-12
लखनऊ सुपर जायंट्स
ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव और मोहम्मद शमी।
इम्पैक्ट प्लेयर्स- मणिमारन सिद्धार्थ, जॉर्ज लिंडे, मैथ्यू ब्रीट्जके, शाहबाज अहमद, मयंक यादव।
गुजरात टाइटंस
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स- शाहरुख खान, मानव सुथार, जेसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत।
