LSG vs DC IPL 2026: IPL 2026 के 19वें सीजन के पांचवें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला 1 अप्रैल को खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शाम 7.30 खेला जाएगा। इसके ठीक आधे घंटे पहले 7 बजे टॉस किया जाएगा।
बता दे कि, पिछले सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स 7वें स्थान पर थी, वहीं दिल्ली कैपिटल्स 5वें स्थान पर रही। लेकिन दोनों टीमें अब तक एक भी बार IPL का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई।

दोनों टीमों का हेड टू हेड
इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) में लखनऊ और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए, जिसमें 4 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स ने बाजी मारी तो 3 मुकाबलों में लखनऊ टीम को जीत मिली।
लखनऊ की बात करें तो दोनों टीमों के बीच 3 मुकाबले खेले गए है, जिसमें से 2 में दिल्ली टीम को जीत मिली, जबकि महज एक में LSG टीम ने जीत हासिल की।

दिल्ली टीम से बेन ने नाम लिया था वापस
IPL शुरु होने से पहले ही इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज बेन डकेट ने IPLसे नाम वापस ले लिया था। ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने बेन डकेत को 2 करोड़ रुपये में खरीदा गया था।
बताया जा रहा है कि, डकेत ने खराब फॉर्म के चलते अपने टेस्ट करियर पर ध्यान देने का फैसला किया है, इस वजह से उन्होंने IPL मैच से नाम वापस लेने का फैसला किया है।

ऐसे में करुण नायर या पाथुम निसांका को केएल राहुल के साथ ओपनिंग करने को मिल सकता है।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12
दिल्ली कैपिटल्स
अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), करुण नायर/पाथुम निसांका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, आकिब नबी, थंगारसु नटारजन।
लखनऊ सुपर जायंट्स
ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), मिचेल मार्श, ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, वनिंदू हसरंगा, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, मयंक यादव।
