LSG Vs DC IPL 2026: IPL 2026 के 19वें सीजन के पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया जहां DC ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ टीम 18.4 ओवर में 141 रन बनाकर बिखर गई। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 17.1 ओवर में 4 विकेट गवांकर टारगेट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।

LSG Vs DC IPL 2026: दिल्ली की शुरुआत खराब
दिल्ली से ओपनिंग करने आएं केएल राहुल और पथुम निसांका करने उतरे लेकिन केएल राहुल पहली बॉल पर ही आउट हो गए। वहीं निसांका भी 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए फिर नितिश राना आएं वो भी 15 रन बनाकर आउट, टीम के कप्तान बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद टीम की पारी को समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने संभाली।
वहीं लखनऊ से प्रिंस यादव ने 2 विकेट और मोहसिन खान, मोहम्मद शमी को 1-1 विकेट लिया।
समीर रिजवी बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’
दिल्ली ने पावरप्ले में ही 4 विकेट गवां दिए थे। लेकिन फिर इम्पैक्ट प्लेयर समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने मिलकर टीम को जीता दिया। दोनों ने 100 रनों की पार्टनरशिप की। रिजवी ने 47 गेंद में 70 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल रहें। वहीं ट्रिस्टन ने 32 गेंद में 38 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।

LSG 141 रन बनाकर ढेर
पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ कप्तान ऋषभ पंत और मिचेल मार्श ओपनिंग करने उतरे लेकिन तीसरे ओवर में पहला विकेट गिरा कप्तान 7 रन बनाकर आउट हो गए। ऐडन 11 रन बनाए। आयुष बडोनी को बिना खाता खोले वापस लौटना पड़ा। निकोलस पूरन 8 रन , अब्दुल 36 रन , शानदार बल्लेबाजी कर रहे मिचेल मार्श को कुलदीप यादव ने पवेलियन भेज दिया। मिचेल ने 3 छक्कों और 2 चौको की मदद से 28 गेंदों पर 35 रन बनाए। मुकुल का ये डेब्यू मैच था। उन्होंने 14 रन बनाए। इसके बाद पूरी टीम 18.4 ओवर में सिमट गई।

दिल्ली टीम की ओर से थंगारसु नटराजन और लुंगी एनगिडी ने 3-3 विकेट लिए। कुलदीप यादव को 2 विकेट चटकाएं।
IPL डेब्यू
2 प्लेयर्स ने IPL डेब्यू किया। दिल्ली ने श्रीलंका के ओपनर पाथुम निसांका, वहीं लखनऊ के लिए अनकैप्ड भारतीय मुकुल चौधरी पहला IPL का ये डेब्यू मैच है।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12
दिल्ली कैपिटल्स
अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), करुण नायर/पाथुम निसांका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, आकिब नबी, थंगारसु नटारजन।
लखनऊ सुपर जायंट्स
ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), मिचेल मार्श, ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, वनिंदू हसरंगा, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, मयंक यादव।
