Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • BCCI Punishment Rishabh Pant: शतक के बाद LSG कप्तान से बड़ी चूक, BCCI ने सुनाई सजा!
  • IPL 2025
  • Top Story

BCCI Punishment Rishabh Pant: शतक के बाद LSG कप्तान से बड़ी चूक, BCCI ने सुनाई सजा!

Hema Gupta May 28, 2025

BCCI Punishment Rishabh Pant: IPL 2025 के लीग स्टेज के अंतिम मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने बल्ले से दमदार प्रदर्शन करते हुए 118 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। हालांकि, उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी और RCB ने 228 रन का लक्ष्य 18.4 ओवर में हासिल कर लिया। हार के साथ-साथ पंत को एक और झटका भी लगा – स्लो ओवर रेट के चलते तीसरी बार उन पर जुर्माना लगाया गया।

LSG के कप्तान की IPL 2025 में तीसरी गलती..

लखनऊ की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 227 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, लेकिन गेंदबाजी के दौरान समय सीमा के भीतर 20 ओवर पूरे नहीं कर सके। भले ही मैच जल्दी समाप्त हो गया, लेकिन पंत की कप्तानी में एक बार फिर समय की पाबंदी का उल्लंघन हुआ। यह IPL 2025 सीजन में तीसरी बार हुआ जब पंत स्लो ओवर रेट के दोषी पाए गए।

पंत पर लगा भारी जुर्माना..

BCCI ने नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए ऋषभ पंत पर ₹30 लाख का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा लखनऊ टीम के 11 खिलाड़ियों और इम्पैक्ट प्लेयर पर भी मैच फीस का 50% या ₹12 लाख तक का जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार लगाया गया है।

कप्तानी में निराशाजनक प्रदर्शन…

IPL 2025 का सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कुछ खास नहीं रहा। ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम ने 14 में से सिर्फ 6 मैच जीते, जबकि 8 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। बीते दिन हुए मैच में ऋषभ के शातक लगाने के बाद भी मैच नहीं जीत सकें। वहीं कुल 12 अंकों के साथ लखनऊ की टीम पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर रही और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Lucknow Super Giants (@lucknowsupergiants)

 कप्तानी पर उठे सवाल…?

जहां पंत का व्यक्तिगत प्रदर्शन खासकर बल्ले से शानदार रहा खासकर आखिरी मैच की 118 रनों की पारी ने सबको प्रभावित किया वहीं कप्तानी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। लगातार तीसरी बार स्लो ओवर रेट के उल्लंघन और टीम के निराशाजनक प्रदर्शन ने उनकी लीडरशिप को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Lucknow Super Giants (@lucknowsupergiants)

27 करोड़ में खरीदे गए थे पंत..

पिछले साल IPL नीलामी में रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपए में खरीदे गए पंत ने इस सीजन में बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन इकाना में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए पंत ने 10 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 54 गेंदों में शतक लगाया। उन्होंने आखिरी बार IPL शतक आईपीएल 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए बनाया था। वह अब इस सीजन के नौवें शतकधारी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Lucknow Super Giants (@lucknowsupergiants)

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: CM Yogi Kanpur Visit: प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया कानपुर का दौरा, अधिकारियों को दिए निर्देश
Next: MP NEWS: बैतूल ग्रीन वैली कॉलोनी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण ध्वस्त

Related Stories

Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.