Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • LPG Cylinder Blast: जयपुर-अजमेर हाईवे पर रातभर गूंजते रहे सिलेंडर ब्लास्ट, आग के दरिया में तब्दील हुआ पूरा इलाका
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • राजस्थान

LPG Cylinder Blast: जयपुर-अजमेर हाईवे पर रातभर गूंजते रहे सिलेंडर ब्लास्ट, आग के दरिया में तब्दील हुआ पूरा इलाका

divya mistry October 8, 2025

LPG Cylinder Blast: जयपुर-अजमेर हाईवे पर मंगलवार रात लगभग 10 बजे एक भीषण हादसा हो गया। एलपीजी गैस सिलेंडरों से भरे खड़े ट्रक को केमिकल से भरे टैंकर ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंकर में मौजूद ज्वलनशील केमिकल से आग लग गई, जिससे ट्रक के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। एक के बाद एक करीब 200 सिलेंडर फटते चले गए और आग तेजी से फैल गई। कई सिलेंडर धमाके के बाद उड़कर 500 मीटर तक खेतों में जा गिरे। धमाकों की आवाजें 10 किलोमीटर दूर तक सुनी गईं और करीब दो घंटे तक सिलेंडर लगातार फटते रहे।

LPG Cylinder Blast
LPG Cylinder Blast

LPG Cylinder Blast: आसपास खड़े पांच अन्य वाहन भी आग की चपेट में आ गए

इस हादसे में केमिकल टैंकर के ड्राइवर रामराज मीणा जिंदा जल गया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने लगभग 3 घंटे की मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया। ट्रक में कुल 330 एलपीजी सिलेंडर भरे हुए थे। घटना इतनी भयावह थी कि टैंकर और ट्रक के साथ-साथ आसपास खड़े पांच अन्य वाहन भी आग की चपेट में आ गए।

LPG Cylinder Blast: देखते ही देखते दोनों वाहनों में आग लग गई

LPG Cylinder Blast
LPG Cylinder Blast

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा जयपुर जिले के दूदू कस्बे के पास मोखमपुरा इलाके में हुआ। एक चश्मदीद ने बताया कि आरटीओ की गाड़ी देखने के बाद टैंकर चालक ने खुद को बचाने के लिए गाड़ी को ढाबे की तरफ मोड़ दिया, लेकिन इसी दौरान ट्रक से भिड़ गया। टक्कर के बाद चिंगारियां उठीं और देखते ही देखते दोनों वाहनों में आग लग गई।

LPG Cylinder Blast: मौके पर ही उसकी मौत हो गई

LPG Cylinder Blast
LPG Cylinder Blast

ट्रक ड्राइवर शाहरुख ने बताया कि उसका पूरा ट्रक हादसे में जलकर खाक हो गया। उसने बताया कि आरटीओ की गाड़ी देखकर टैंकर ड्राइवर घबरा गया और उसने अचानक ढाबे की ओर गाड़ी घुमा दी, जिससे यह टक्कर हुई। ड्राइवर ने आग से बचने की कोशिश की लेकिन कुछ ही सेकंड में लपटों ने उसे घेर लिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

करीब 4.30 बजे हाईवे को फिर से खोल दिया गया

LPG Cylinder Blast
LPG Cylinder Blast

हादसे के बाद हाईवे के दोनों ओर ट्रैफिक पूरी तरह रोक दिया गया। रातभर राहत कार्य और आग बुझाने के प्रयास चलते रहे। पुलिस ने भारी ट्रैफिक दबाव को देखते हुए मार्ग डायवर्ट किए। अजमेर से किशनगढ़ और रूपनगढ़ होते हुए वाहनों को जयपुर की ओर भेजा गया। वहीं जयपुर से अजमेर की दिशा में जाने वाले वाहनों को 200 फीट बाइपास से टोंक रोड की ओर मोड़ा गया। अंततः बुधवार सुबह करीब 4.30 बजे हाईवे को फिर से खोल दिया गया।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: ENG W vs BAN W World CUP 2025: इंग्लैंड ने बांग्लादेश को दी करारी शिकस्त, हेदर नाइट बनी मैच की हीरो…
Next: जम्मू-कश्मीर: बर्फबारी के बाद 25 लोगों का रेस्क्यू: बर्फ में फंसे लोग, पानी में डूबते गांव

Related Stories

Navkar Mahamantra Divas 2.0
  • राजस्थान

वकार महामंत्र दिवस 2.0: CM भजनलाल ने नवकार मंत्र क रथों को दिखाई हरी झंडी

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
  • ‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • JMM ने ED पर किया तीखा प्रहार, हेमंत सोरेन केस में ‘ब्रह्मास्त्र’ पर उठाया सवाल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.