Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Blood Pressure Problems: गर्मियों में लो हो सकता है बीपी, जानिए लक्षण और इलाज…
  • Lifestyle

Blood Pressure Problems: गर्मियों में लो हो सकता है बीपी, जानिए लक्षण और इलाज…

Hema Gupta April 11, 2025

Blood Pressure Problems: भारत समेत दुनियाभर में कई लोग हाई और लो ब्लड प्रेशर की समस्या जूझ रहें हैं। यह एक ऐसा रोग है जो दिखता तो नहीं लेकिन अगर समय रहते इसे नियंत्रित न किया जाए तो यह हृदय रोग, स्ट्रोक, किडनी फेलियर और यहां तक की मृत्यु का कारण बन सकता है। और गर्मियों में बीपी लो होने की समस्या ज्यादा होती है। आज हम इस आर्टिकल में ब्लड प्रेशर के बारें में बताएंगे।

Read More: Problems Couple Relationships: कपल के रिश्तो में क्यो आ रही दरार?

Blood Pressure Problems: जानिए क्या हैं ब्लड प्रेशर?

ब्लड प्रेशर (Blood Pressure), यानी रक्तचाप, रक्त द्वारा धमनियों की दीवारों पर डाला गया दबाव है। यह रक्त को हृदय द्वारा पंप किए जाने और धमनियों में प्रतिरोध के कारण होता है।

वह दबाव होता है जो हमारे दिल द्वारा रक्त को शरीर के अन्य हिस्सों में भेजते समय धमनियों की दीवारों पर पड़ता है। इसे दो भागों में मापा जाता है।

सिस्टोलिक बीपी – यह वह दबाव है जो आपकी धमनियों में तब होता है जब आपका दिल धड़कता है और रक्त को पंप करता है। इसे ऊपरी संख्या के रूप में दर्शाया जाता है।

डायस्टोलिक बीपी – यह वह दबाव है जो आपकी धमनियों में तब होता है जब आपका दिल आराम करता है और रक्त से भरता है। इसे निचली संख्या के रूप में दर्शाया जाता है।

सामान्य ब्लड प्रेशर रेंज 120/80 mmHg मानी जाती है।

Blood Pressure Problems: लो बीपी (Low Blood Pressure / Hypotension)

जब किसी व्यक्ति का बीपी 90/60 mmHg से कम हो जाता है, तो इसे लो ब्लड प्रेशर कहा जाता है। यह स्थिति शरीर के महत्वपूर्ण अंगों तक रक्त प्रवाह में बाधा उत्पन्न कर सकती है।

लो बीपी के कारण..

1. लंबे समय तक खाली पेट रहना
2. हॉर्मोनल असंतुलन
3. दवाओं के साइड इफेक्ट
4. पानी की कमी (डिहाइड्रेशन)
5. अधिक गर्मी में रहना
6. एनीमिया या खून की कमी
7. दिल की बीमारियां

लक्षण..

1. चक्कर आना, थकावट
2. धुंधलापन
3. ठंडी और चिपचिपी त्वचा
4. साँस फूलना, बेहोशी

लो बीपी के इलाज और उपाय..

1. एक गिलास पानी में थोड़ा नमक मिलाकर पिएं।
2. सुबह खाली पेट 5-6 किशमिश या तुलसी के पत्ते चबाएं।
3. कॉफी या ब्लैक टी: थोड़ी मात्रा में कैफीन बीपी बढ़ाने में मदद करता है।
4. अधिक पानी पिएं, शरीर को डिहाइड्रेट न होने दें।

बीपी बार-बार लो हो रहा है, तो डॉक्टर से जांच करवाएं डॉक्टर से परामर्श लें।

Blood Pressure Problems: गर्मियों में बीपी लो की समस्या अधिक..

गर्मी में अक्सर लो बीपी की शिकायतें बढ़ जाती हैं, क्योंकि शरीर से पसीने के रूप में पानी और नमक बाहर निकल जाते हैं। वहीं सर्दियों में हाई बीपी बढ़ने का खतरा रहता है क्योंकि रक्त वाहिकाएं संकुचित हो जाती हैं।

Blood Pressure Problems: हाई बीपी (High Blood Pressure / Hypertension)

जब किसी व्यक्ति का बीपी लगातार 130/80 mmHg या इससे अधिक रहता है, तो उसे हाई ब्लड प्रेशर कहा जाता है। इसे हाइपरटेंशन के नाम से भी जाना जाता है। यह स्थिति शरीर में हृदय, आंख, मस्तिष्क और किडनी पर बुरा असर डाल सकती है।

क्या है हाई बीपी की वजह..

1. अधिक नमक का सेवन
2. तनाव और चिंता
3. मोटापा और शारीरिक निष्क्रियता
4. धूम्रपान और शराब का सेवन
5. आनुवंशिक कारण
6. नींद की कमी
7. थायरॉयड, किडनी संबंधी समस्याएं

लक्षण-

1. सिरदर्द, चक्कर आना
2. नाक से खून आना
3. थकान महसूस होना
4. दिल की धड़कन तेज होना
5. धुंधला दिखना

आपको बता दें कि, कभी-कभी हाई बीपी के कोई लक्षण नहीं होते, इसलिए इसे “साइलेंट किलर” भी कहा जाता है।

हाई बीपी को कैसे नियंत्रित करें?

1. नमक का सेवन कम करें।
2. फल, सब्जी, साबुत अनाज और लो-फैट डेयरी उत्पादों का सेवन करें।
3. यदि आपका बीएमआई 25 से अधिक है तो वजन घटाने पर ध्यान दें।
4. कम से कम सप्ताह में 5 दिन 30 मिनट वॉक या हल्का व्यायाम करें।
5. धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं।
6. योग, ध्यान, और गहरी सांस की तकनीकों का प्रयोग करें।

ज्यादा दिक्कत होने पर डॉक्टर से परामर्श लें।

Blood Pressure Problems: Conclusion निष्कर्ष..

ब्लड प्रेशर की समस्या बूढ़ो में ही नहीं युवाओं में भी हो सकती हैं, इसलिए इसकी समय- समय पर जांच करवाते रहना चाहिए। इसको नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। समय रहते जांच, जीवनशैली में सुधार और डॉक्टर की सलाह लेना बहुत जरूरी है।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: what happend in pithampur today? : पीथमपुर में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू!
Next: BETUL NEWS: बैतूल जिला अस्पताल के ICU में युवक की मौत के बाद परिजनों ने मचाया तांडव, तोड़फोड़ कर किया हंगामा,

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.