Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • यूपी: धर्मांतरण का मास्टरमाइंड ‘झांगुर बाबा’ अरेस्ट, 100 करोड़ की फंडिंग का खुलासा
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

यूपी: धर्मांतरण का मास्टरमाइंड ‘झांगुर बाबा’ अरेस्ट, 100 करोड़ की फंडिंग का खुलासा

Shital Sharma July 6, 2025

Love Zihad In UP Lucknow Jhangur Baba Balrampur Wale: ब्राह्मण-ठाकुर लड़कियों को धर्मांतरण के लिए 16 लाख देता था

Love Zihad In UP Lucknow Jhangur Baba Balrampur Wale: उत्तर प्रदेश एटीएस (ATS) ने एक बहुस्तरीय अवैध धर्मांतरण गिरोह का पर्दाफाश करते हुए झांगुर बाबा उर्फ जमालुद्दीन को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लोगों को धर्मांतरण के लिए बहलाता, धमकाता और फर्जी निकाह कराता था। पुलिस ने उसके साथी नीतू उर्फ नसरीन को भी गिरफ्तार किया है। दोनों पर लखनऊ स्थित एटीएस थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

धर्मांतरण के लिए पैसे का खेल

इस गिरोह ने धर्मांतरण को एक व्यवसाय बना लिया था। गिरोह ने जाति आधारित दरें तय कर रखी थीं। ब्राह्मण और ठाकुर लड़कियों के धर्म परिवर्तन पर 15 से 16 लाख रुपए, जबकि ओबीसी (OBC) वर्ग की लड़कियों के लिए 10 से 12 लाख रुपए और अन्य जातियों के लिए 8 से 10 लाख रुपए की रकम तय थी।

Love Zihad In UP Lucknow Jhangur Baba Balrampur Wale

यह रकम विदेशी फंडिंग से आती थी, जिसे धर्मांतरण और संपत्ति खरीदने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। झांगुर बाबा ने दावा किया था कि इस फंडिंग के जरिए ही वह शोरूम, बंगले और लग्जरी गाड़ियां खरीदता था।

प्यार, पैसा और पहचान: लड़कियों को धोखा देने की चाल

झांगुर बाबा और उसका गिरोह मुख्यतः हिंदू लड़कियों को अपना निशाना बनाते थे। ये आरोपी हिंदू लड़कों को मुस्लिम बनाकर लड़कियों से दोस्ती कराते थे। जैसे ही लड़की उनका शिकार बनती, उन्हें दरगाह में ले जाकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जाता था और फिर मुस्लिम नाम दे दिया जाता था।

लड़कियों को अक्सर धमकी दी जाती कि अगर उन्होंने मना किया, तो उनके परिवार के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जाएंगे। एक उदाहरण के रूप में गुंजा गुप्ता का नाम लिया जा सकता है, जिसे अमित के नाम से फंसाया गया और बाद में उसका नाम अलीना अंसारी कर दिया गया।

ब्रेनवाशिंग और कट्टरता फैलाने के लिए ‘शिजर-ए-तैय्यबा’ किताब

झांगुर बाबा ने एक किताब ‘शिजर-ए-तैय्यबा’ भी प्रकाशित कराई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य ब्रेनवाशिंग और इस्लामिक कट्टरता फैलाना था। इस पुस्तक के जरिए गिरोह के सदस्य अपनी विचारधारा को लड़कियों और उनके परिवारों तक पहुंचाते थे।

विदेशी यात्रा और फर्जी अकाउंट

झांगुर बाबा और उसके गिरोह के सदस्य अब तक लगभग 40 बार इस्लामिक देशों की यात्रा कर चुके हैं। इसके साथ ही, 40 से अधिक फर्जी बैंक अकाउंट बनाए गए थे जिनमें 100 करोड़ रुपए का लेन-देन हुआ था।

Love Zihad In UP Lucknow Jhangur Baba Balrampur Wale

इन फर्जी अकाउंट्स का इस्तेमाल धर्मांतरण के उद्देश्य से आने वाली विदेशी फंडिंग को गजवा-ए-हिंद जैसे एजेंडे को बढ़ावा देने में किया गया था।

गिरफ्तारी, लेकिन गिरोह अभी भी सक्रिय

हालांकि झांगुर बाबा की गिरफ्तारी एक बड़ी सफलता है, लेकिन यह गिरोह का केवल एक सिरा है। एटीएस अब इस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में है, जिनमें महबूब, पिंकी हरिजन, हाजिरा शंकर, सगीर, और कथित पत्रकार एमेन रिजवी का नाम शामिल है। एटीएस लगातार छापेमारी कर रही है और अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।

Watch Now :-  जानिए कैसे ChatGPT की मदद से Jennifer Allen ने सिर्फ 30 दिन में आधा कर्ज चुकता कर दिया – वीडियो जरूर देखें और शेयर करें!

Read More :-ICAI ने CA फाउंडेशन, इंटर, और फाइनल रिजल्ट घोषित किया: 50% वाले पास

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous:  पूर्व CJI चंद्रचूड़: सरकारी बंगला खाली कराने की जद्दोजहद, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा लेटर
Next: Uttarakhand jungle safari tourism: उत्तराखंड में जंगल सफारी पर्यटन को नई पहचान, बढ़ा पर्यटकों का रुझान

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.