Love Story Saharanpur Muslim Boy: खबर उत्तरप्रदेश के सहारनपुर से है जहां हिंदू प्रेमिका के सामने मुस्लिम प्रेमी ने जान दे दी। उसके बाद प्रेमिका उसकी लाश से लिपटकर घंटों रोते रही..और बोली अपने बाबू को बचा नहीं पाई,मेरी ही चुनरी से इसने जान दे दी।
लड़की ने बताया तीन साल से था अफेयर
आगे लड़की ने कहा कि रविवार की सुबह साम्रेज खान ने मुझे मिलने के लिए बुलाया था। हमारा तीन साल से अफेयर चल रहा है। हम दोनों का धर्म अलग है। इसलिए घर वाले नहीं मान रहे थे। आज जब मैने उससे कहा कि मिलकर घर वालों से मिलकर बात करके राजी कर लेंगे। लेकिन भागना अच्छा नहीं रहेगा।
लड़की की चुनरी से साम्रेज ने लगाई फांसी

सुबह के 4 बजे,खेत में कोई नहीं था,वो चिल्लाने लगा,रोने लगा। हमारी करीब दो घंटे बात होती रही। लड़की ने आगे कहा कि उसकी जिद में मुझे गुस्सा आ गया,मैंने कहा कि अब बहुत हो गया,मैं जा रही हूं। मैं वहां से आने लगी,कुछ ही दूर चली होऊंगी कि तभी साम्रेज दौड़ते हुए आया औऱ उसने मेरी चुनरी खींच ली औऱ तुरंत पेड़ में चढ़ गया।
जांच में जुटी पुलिस
Love Story Saharanpur Muslim Boy: इसके बाद उसने फंदा बनाया और लटक गया। जब मैंने फंदा खोला,वो बहुत तेजी से नीचे गिर गया औऱ इसके बाद नहीं उठा। लड़की ने कहा मैं अपने साम्रेज को नहीं बचा पाई। पुलिस ने साम्रेज की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई है।
