Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • राजस्थान
  • Lord Jagannath: भगवान जगन्नाथ और माता जानकी का भव्य विवाह, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
  • राजस्थान

Lord Jagannath: भगवान जगन्नाथ और माता जानकी का भव्य विवाह, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

divya mistry July 2, 2025

Lord Jagannath: राजगढ़ कस्बे में आयोजित भगवान जगन्नाथ मेले के पांचवें दिन मंगलवार रात को एक अद्भुत और आध्यात्मिक दृश्य देखने को मिला, जब भगवान जगन्नाथ और माता जानकी का विवाह समारोह संपन्न हुआ। आषाढ़ शुक्ल षष्ठी के इस शुभ अवसर पर हजारों श्रद्धालु इस अलौकिक विवाह के साक्षी बने और भक्ति और उल्लास का माहौल छा गया।

Lord Jagannath
Lord Jagannath

Lord Jagannath: कोई भगवान के दर्शन और झलक पाने को आतुर

यह आयोजन कस्बे के गंगाबाग में चल रहे मेले के दौरान हुआ, जहां वरमाला महोत्सव की रस्म पूरी की गई। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा महोत्सव के तहत माता जानकी और भगवान जगन्नाथ का पाणिग्रहण संस्कार वेद मंत्रों की गूंज के बीच विधिपूर्वक सम्पन्न किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ फेरों की रस्म पूरी की गई और वरमाला का कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ। भगवान की दिव्य झांकी को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई भगवान के दर्शन और झलक पाने को आतुर नजर आया।

Lord Jagannath: जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा

विवाह कार्यक्रम से पूर्व कस्बे के चौपड़ बाजार स्थित प्राचीन मंदिर से शाम करीब साढ़े सात बजे माता जानकी की सवारी गाजे-बाजे के साथ गंगाबाग पहुंची। वहां पुष्पवर्षा कर माता जानकी का स्वागत किया गया। पूरे मेला स्थल पर “जय श्री जगन्नाथ” के जयकारों की गूंज सुनाई दी, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया

इस आयोजन में ठिकाना गंगाबाग पर महंत पूरनदास और पंडित मदनमोहन शास्त्री पहुंचे। महंत प्रकाश दास ने भगवान की अगवानी करते हुए पुष्पवर्षा की। बारातियों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Lord Jagannath: धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे

गंगाबाग में चल रहे भगवान जगन्नाथ मेले के पांचवें दिन कस्बा और आसपास के गांवों से भारी संख्या में श्रद्धालु मेले में पहुंचे। मेले में जगह-जगह सजी भव्य झांकियां और धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं।

भगवान जगन्नाथ और माता जानकी के विवाह समारोह ने न केवल धार्मिक आस्था को और प्रगाढ़ किया, बल्कि समाज को एकजुट करने का संदेश भी दिया। पूरा माहौल श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: तेलंगाना केमिकल फैक्ट्री विस्फोट: कंपनी देगी 1-1 करोड़ रुपये मुआवजा
Next: MidDayMeal: बनासकांठा में मिड-डे मील कर्मचारियों ने सेंट्रल किचन का विरोध कर स्कूल में ही ताजा भोजन बनाने की उठाई मांग

Related Stories

वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
PM Modi Ajmer
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • राजस्थान

PM मोदी ने की HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरूआत, अजमेर में बोले – देश कांग्रेस को माफ नहीं करेगा

himani Shrotiya February 28, 2026
Rajasthan Seaside Startup Summit
  • राजस्थान

CM भजनलाल ने किया राजस्थान सी-साइड स्टार्टअप समिट का शुभारंभ

himani Shrotiya February 27, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.