मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का लंदन स्थित होटल पहुंचने पर यूनाइटेड किंगडम में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी और प्रवासी भारतीयों ने जोरदार स्वागत किया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई तक ले जाने और वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से अपनी छह दिवसीय विदेश यात्रा की शुरुआत की है। इस यात्रा के दौरान वह यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी में निवेशकों और औद्योगिक प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।
यात्रा का उद्देश्य
मध्य प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय निवेश का केंद्र बनाने के लिए संभावनाओं पर चर्चा।औद्योगिक और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए रणनीतिक साझेदारी पर विचार। मध्य प्रदेश में निवेश और योगदान को लेकर प्रवासी भारतीयों को प्रेरित करना।
मुख्यमंत्री की इस यात्रा को राज्य के लिए आर्थिक और औद्योगिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनकी टीम द्वारा संभावित समझौतों और निवेश परियोजनाओं को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है।
